वो आ रहा है, मैं मरने वाला हूँ: आखिरी एसएमएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑरलैंडो के नाइट क्लब में जब हमलावर घुसा तो क्लब के एक बाथरूम में छिपे भयभीत एडी जस्टिस ने अपनी मां को फोन पर कई संदेश भेजे। उनकी मां ने घटना के दूसरे दिन उन संदेशों को साझा किया। एडी जस्टिस का नाम मरने वालों की सूची में पाया गया। रविवार की सुबह स्थानीय समय के मुताबिक 02:06 बजे मीना जस्टिस को उनके बेटे एडी जस्टिस की ओर से संदेश मिला- "मम्मी आई लव यू।"
अगला संदेश था- "क्लब में वो गोलीबारी कर रहे है।"
रविवार को सुबह एलजीबीटी लोगों में लोकप्रिय पल्स क्लब में 30 वर्षीय एडी को भी अन्य लोगों के साथ बंधक बना लिया गया था। अमरीका में हाल फिलहाल में सबसे भयंकर गोलीबारी की घटना में 50 लोग मारे गए जबकि 53 लोग जख्मी हुए है।
"मैं बाथरूम में बंद हूँ।" एडी ने बताया कि वो पल्स में हैं
मीना उस समय सो रही थीं और फोन पर संदेश से उनकी आंख खुली। उन्होंने अपने बेटे को फोन लगाने की कोशिश की लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया, इसलिए उन्होंने फोन पर संदेश भेजा। एक मिनट बाद उधर से जवाब आया, "मैं बाथरूम में बंद हूँ।" एडी ने बताया कि वो पल्स में हैं और पुलिस को फोन करने के लिए कहा।
इसके अगले कुछ मिनटों में मीना ने कई संदेश भेजे और एडी को फोन का जवाब देने के लिए कहती रहीं। लेकिन स्थानीय समयानुसार 02:39 बजे एडी ने मैसेज किया, "वो आ रहा है, मैं मरने वाला हूँ। "मीना ने बेटे से पूछा कि वो किस बाथरूम में छिपा है और क्या बाकी लोग घायल हुए है। एडी का जवाब था, "हां, बहुत सारे लोग।"
इसके बाद मीना ने कहा कि पुलिस वहां पहुंच गई है और एडी ने अपना अंतिम संदेश देने से पहले कहा, "वो एक टेरर है। "उन्होंने जानना चाहा कि क्या वो बाथरूम में उसके साथ है? एडी का जवाब था, "हां।"इसके बाद एडी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। जो लोग इस हमले में मारे गए है उन लोगों की सूची में एडी जोमोल्ड्राय जस्टिस का नवां नाम था।