फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Four Militants Blow Themselves up in Bangladesh

बांग्लादेश: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों ने खुद को उड़ाया

Fri, 28 Apr 2017 07:39 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Fri, 28 Apr 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Four Militants Blow Themselves up in Bangladesh
फाइल फोटो - फोटो : reuters

बांग्लादेश में 24 घंटे तक सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया। बांग्लादेश में इस्लामी आतंकियों के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे आतंकरोधी अभियान के तहत मारे गए छापे की यह एक अन्य हालिया घटना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नकली नोट चलाने में 20 और बांग्लादेशी महिलाएं फंसी
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बुधवार को छपाई नवाबगंज के पश्चिमोत्तर में एक आतंकी ठिकाने पर छापा मारा जहां पर आतंकियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। ‘ऑपरेशन ईगल हंट’ के तहत सुरक्षा कार्रवाई को ‘स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिक्स यूनिट’ ने पूरा किया। पुलिस मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि जब हम ठिकाने के भीतर गए तो हमें चार आतंकियों के शव पड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प.बंगाल: बांग्लादेश सीमा पर 100 मीटर लंबी सुरंग मिली, BSF जवानों में हड़कंप
प्रवक्ता ने बताया कि नियो जमात-उल-मुजाहिदीन के ठिकाने पर मारे गए छापे में से एक आतंकी की पत्नी को घायल अवस्था में और उसकी छह साल की बेटी को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि आतंकी की पत्नी के पैरों में गोली लगी थी।

गौरतलब है कि पिछले महीने बांग्लादेशी पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया था जिसमें 17 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed