फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshi women hanging in fake currency notes

नकली नोट चलाने में 20 और बांग्लादेशी महिलाएं फंसी

Thu, 27 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Thu, 27 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi women hanging in fake currency notes
Fake Currency
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को जानकारी मिली है कि  बांग्लादेशी मूल की आगरा में रह रहीं 12 और फिरोजाबाद की आठ महिलाएं जाली करेंसी चलाने का काम कर रही हैं। इनके पास बांग्लादेश के मालदा से लगातार नकली नोट भेजे जा रहे हैं। इसी रैकेट में शामिल आगरा के एत्माद्दौला की फातिमा उर्फ लीची को एनआईए ने 16 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उसी से मिली जानकारी के आधार पर अब 20 और महिलाओं के बारे में पड़ताल शुरू की गई है। इसी सिलसिले में एनआईए की टीम ने मंगलवार रात आगरा में आकर लंबी छानबीन की।
विज्ञापन

एत्माद्दौला के सुशील नगर की मस्जिद वाली गली निवासी शेर अली की बीवी लीची ( 41) मूल रूप से बांग्लादेश के चापई नवाबगंज जिले की है। वह बगैर वीजा के बार्डर क्रॉस करके आई थी। शेर अली से शादी कर उसके साथ रह रही थी। दिखाने के लिए सब्जी बेचने का काम करती थी लेकिन असली धंधा जाली करेंसी चलाने का था। उसने गलत जानकारी देकर पासपोर्ट भी बनवा लिया था। उसके पास जाली करेंसी की खेप चापई नवाबगंज का ही अनवार लेकर आता था।
विज्ञापन

उसे पश्चिमी बंगाल पुलिस ने 18 जनवरी 2016 को दो लाख की जाली करेंसी के साथ पकड़ा था। ये नोट ढाका में प्रिटिंग प्रेस में छपे थे, जो दिखने में असली जैसे थे। इसके चलते जांच एनआईए को दी गई। इस रैकेट का सरगना चापई नवाबगंज का अपल शेख उर्फ एप्पल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए को अनवार से लीची का नाम मिला था। लीची से पूछताछ में 20 और महिलाओं के बारे में जानकारी मिली है। अब उनके बारे में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। लीची इन्हें जाली करेंसी की सप्लाई देती थी। इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए कोलकाता से एनआईए की टीम मंगलवार रात आगरा पहुंची। उसने एत्माद्दौला क्षेत्र में 20-25 लोगों से पूछताछ की और उन बांग्लादेशी महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जिनके बारे में लीची ने बताया था। इसके बाद फिरोजाबाद में जाकर भी पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का कर्मचारी भी शामिल
आगरा। एनआईए को जानकारी मिली है कि आगरा नगर निगम का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी जाली करेंसी की सप्लाई करता है। उसके तार लीची से जुड़े मिले हैं। उसकी पत्नी भी मूल रूप से बांग्लादेश की है। लीची की गिरफ्तारी के समय एनआईए ने कर्मचारी से पूछताछ की थी। बुधवार सुबह भी उसे एत्माद्दौला थाना बुलाकर उससे सवाल किए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ अभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed