{"_id":"5ba2c21c867a557eb04183ed","slug":"former-malaysian-prime-minister-najib-razak-arrested-in-the-corruption-charges-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया: पूर्व पीएम रज्जाक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, छापे में मिली थी करोड़ों डॉलर की संपत्ति","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मलयेशिया: पूर्व पीएम रज्जाक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, छापे में मिली थी करोड़ों डॉलर की संपत्ति
एजेंसी, कुआलालंपुर।
Updated Thu, 20 Sep 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को भ्रष्टाचार के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर राज्य निवेश निधि 1एमडीबी से जुड़े 62.8 करोड़ डॉलर यानी करीब 4546 करोड़ रुपये में एस एक बड़ा हिस्सा अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में ट्रांसफर करने के आरोप तय किए जाएंगे। नजीब ने इस मामले में अभी तक अपराध स्वीकार नहीं किया है।
इस साल मई में मोहम्मद महाथिर की सरकार बनने के बाद उन पर यह आरोप लगाए गए थे। महाथिर की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने नजीब पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 1एमडीबी की एक पूर्व यूनिट से 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 72 करोड़ रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।
इस मामले में उन पर सात आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि नजीब ने 1एमबीडी की स्थापना 2009 में की थी, जब उन्होंने सत्ता संभाली थी। इस कोष का मकसद आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था लेकिन इस पर लाखों डालर का कर्ज चढ़ गया।
विज्ञापन
दस्तावेजों के सार्वजनिक होने से कांड का खुलासा हुआ और नजीब ने अपने आलोचकों को बर्खास्त कर दिया था। इस कारण लोगों में उनके खिलाफ भारी नाराजगी थी, जिसका असर 9 मई को हुए चुनावों में भी देखने को मिला। उनके सत्तारूढ़ गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया को 1957 में आज़ादी मिलने के बाद वहां पहली बार सत्ता में बदलाव हुआ।