फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   five kidnappers captured alive in algeria

अल्जीरिया: 5 संदिग्ध अपहर्ता गिरफ्तार

Mon, 21 Jan 2013 09:54 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 21 Jan 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
five kidnappers captured alive in algeria

अल्जीरियाई सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि गैस प्लांट में विदेशी और स्थानीय कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले इस्लामी समूह के पांच संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन तीन अन्य अब भी फरार हैं।

विज्ञापन


अल्जीरिया की सरकार ने चेतावनी दी थी कि इस घटना में मारे गए बंधकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने कहा था कि कम-से-कम 23 बंधक मारे गए हैं। इससे एक दिन पहले अल्जीरिया के अधिकारियों ने कहा था कि सभी 32 अपहरणकर्ताओं को सेना ने मार गिराया था।
विज्ञापन


'शवों की पहचान मुश्किल'
अल्जीरियाई मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि गैस संयंत्र में 25 शव मिले हैं, लेकिन उनकी पहचान करना मुश्किल है। ये भी पता नहीं चल पाया है कि ये शव अपहरणकर्ताओं के हैं या उन लोगों के जिन्हें बंधक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बाद में जारी की जाएगी। समाचार एजेंसी एएफपी का कहना है कि नजदीकी कस्बे इन अमीनास के लोग घरों के बाहर नहीं निकल रहे हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि सेना की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है।

अल्जीरिया के संचार मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा था कि जिन चरमपंथियों ने प्लांट पर हमला किया, वे छह अलग अलग देशों के थे जिनमें अरब और अफ्रीकी देश भी शामिल हैं। शनिवार को अधिकारियों ने कहा था कि प्लांट के कम से कम 23 कर्मचारी मारे गए हैं और कुछ विदेशी कर्मचारियों के बारे में अभी भी पता नहीं चल पाया है।


सेना ने प्लांट को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से शनिवार को छुड़ा लिया था। अधिकारियों का कहना है कि सेना ने प्लांट पर हमला तब किया जब इस्लामी चरमपंथी विदेशी बंधकों को मारने लगे थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बंधकों की मौत के लिए चरमपंथियों को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed