फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   first woman elected in saudi arabia

इतिहास में बार सऊदी अरब में चुनी गई महिला पार्षद

Sun, 13 Dec 2015 07:55 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
first woman elected in saudi arabia

सऊदी अरब में पहली बार एक महिला नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं।

विज्ञापन


ये पहला मौका है जब सऊदी अरब में महिलाएं चुनाव में हिस्सा ले रही हैं और चुनाव मैदान में उतरी हैं।

देश के निर्वाचन आयोग के मुताबिक सलाम बिन हिजाब अल ओतिबी मक्का प्रांत से चुनाव जीत गई हैं। वे देश की पहली महिला निर्वाचित प्रतिनिधि बन गई हैं।

2100 निगम परिषद सीटों के लिए हुआ था मतदान

first woman elected in saudi arabia

अभी भी मतों की गिनती जारी है और उम्मीद है कि कुछ अन्य महिलाएं भी निर्वाचित हो सकती हैं।

सऊदी अरब में कुल 978 महिलाएं उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है जबकि 5,938 पुरुष उम्मीदवारों की जीत-हार का भी फैसला होगा। देश भर में 2100 निगम परिषद सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ था।

इसके अलावा निगम परिषद की 1050 सीटों पर सऊदी अरब के शाह सलमान की मंजूरी से नियुक्ति होगी।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक इस चुनाव में करीब 1.30 लाख महिलाओं ने मतदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दे में रही औरतों को बराबरी का हक देने की कवायद

first woman elected in saudi arabia

इस चुनाव को सऊदी अरब के इतिहास में बेहद अहम माना जा रहा है। अब तक पर्दे में रही औरतों को इस चुनाव के जरिए समाज में बराबरी का हक देने की कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।

वैसे सऊदी अरब में चुनाव भी कम हुए हैं। देश के इतिहास में ये तीसरा मौका है जब शनिवार को मतदान हुआ।

1965 से लेकर 2005 के 40 सालों में कोई चुनाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed