फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Famous Indian ornaments thieves from Venice exhibition

वेनिस प्रदर्शनी से चोरों ने उड़ाए मशहूर भारतीय आभूषण 

Thu, 04 Jan 2018 07:30 AM IST
एजेंसी / रोम
एजेंसी / रोम Updated Thu, 04 Jan 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
Famous Indian ornaments thieves from Venice exhibition
वेनिस प्रदर्शनी
चोरों ने वेनेटियन पैलेस में लगी प्रदर्शनी से मशहूर भारतीय आभूषण उड़ा लिए। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनी के आखिरी दिन चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए मुगल काल के कीमती जड़ाऊ पिन और ईयररिंग पर हाथ साफ कर लिया। ये सोना, प्लैटिनम और हीरे से बने आभूषण थे जिनकी कीमत लाखों यूरो में आंकी गई है। 
विज्ञापन


वेनिस पुलिस के मुताबिक, वेनिस के डोज पैलेस में करीब 10 बजे सिक्योरिटी अलार्म बजा तो तत्काल इस क्षेत्र को सील कर दिया गया। लेकिन तब तक चोर पैलेजो डुकेल म्यूजियम से हाथ साफ कर निकल चुके थे। पुलिस प्रमुख विटो गैगलियार्डी ने बताया कि चोरों ने अलार्म सिस्टम में छेड़छाड़ कर उसे देर से बजने लायक बना दिया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- शातिर महिलाएं गच्चा देकर दुकान से सोने के आभूषण चुराकर भागी
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजियम के अल थानी कलेक्शन 400 साल पुराने मुगल काल के भारतीय आभूषणों और कीमती रत्नों से बने 270 आभूषणों का कलेक्शन है जिसे कतर के शेख हमाद बिन अब्दुल्ला अल थानी ने स्थापित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed