{"_id":"578aa20a4f1c1b0f2013e222","slug":"case-against-three-indian-scientists-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में धोखाधड़ी के मामले में फंसे भारतीय मूल के तीन वैज्ञानिक ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सिंगापुर में धोखाधड़ी के मामले में फंसे भारतीय मूल के तीन वैज्ञानिक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 17 Jul 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
scientist in singapore
- फोटो : straitstimes
सिंगापुर में तीन भारतीय वैज्ञानिकों पर अपने शोध में त्रुटिपूर्ण जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। इन वैज्ञानिकों पर आरोप है कि इन्होंने झूठा रिसर्च डेटा पेश किया। इस स्कैंडल में फंसे इन वैज्ञानिकों में से न्यूजीलैंड के प्रोफेसर रवि कंबदुर हैं, जो कि नन्यांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) से जुड़े हैं।
विज्ञापन
उनके अलावा इस स्कैंडल में डॉ. मृदुला शर्मा और एनटीयू के पूर्व शोधकर्ता सुदर्शनरेड्डी लोकिरेड्डी का नाम शामिल है। सिंगापुर में ये शोधकर्ता मायोस्टेटीन प्रोटीन को लेकर अध्ययन कर रहे थे।
विज्ञापन
यह एक ऐसा प्रोटीन है, जो मांसपेशियों के विकास में कारगर होता है। इस शोध का नेतृत्व कंबदुर ने किया था। आरोप है कि शोधकर्ताओं ने अपने शोध में त्रुटिपूर्ण और असत्य जानकारी पेश की है। एनटीयू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन