फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   burundi dead people

बुरुंडी: भारी हिंसा में 87 लोगों की मौत

Sun, 13 Dec 2015 05:24 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 05:24 AM IST
विज्ञापन
burundi dead people

बुरुंडी में सेना का कहना है कि शुक्रवार को हुई हिंसा में 87 लोगों की मौत हुई है। राजधानी बुजुमबुरा में हुई इस हिंसा में आठ सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं। सेना के मुताबिक बुजुमबुरा में 34 शव में मिले हैं।

विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता के अनुसार देश में शुरू हुई अशांति के दौर के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शव मिले हैं। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि नायकाबीगा ज़िले की कई सड़कों पर उन्होने ख़ुद 21 शवों को देखा है। सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों के अगले दिन ये शव मिले हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बदले की मंशा से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों से भी शव मिलने की ख़बरें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस घर-घर जाकर खोजी अभियान के बहाने युवाओं को गिरफ़्तार करने के बाद उनकी हत्या कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 विद्रोहियों को मार गिराया गया

burundi dead people

हालांकि पुलिस ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि जो भी लोग मारे गए हैं वो सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमलों के आरोपी थे। अधिकारियों के अनुसार सशस्त्र हमलावरों ने संगठित तौर पर तीन जगहों पर स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इसमें नगागारा, मुसागा और मुजेजुरु शामिल हैं। सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान 12 विद्रोहियों को मार गिराया गया।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से अब तक यहां हुई हिंसा में 240 लोग मारे जा चुके हैं और दो लाख से ज़्यादा पड़ोसी देशों की तरफ पलायन कर गए हैं।

देश में हर रोज़ राष्ट्रपति कुरुनज़ीज़ा के विरोधी और उनके समर्थकों के मारे जाने की ख़बरें आती रहती हैं। बुरुंडी में इस साल मई में तख़्तापलट की कोशिश और राष्ट्रपति पियारन कुरुनज़ीज़ा के पद पर बने रहने के बाद से ही अशांति का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed