{"_id":"5a5bf8054f1c1b87268b471b","slug":"british-school-demand-government-banes-children-hijab-and-roza","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की मांग, सरकार लगाए बच्चों के हिजाब और रोजे पर बैन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
स्कूल की मांग, सरकार लगाए बच्चों के हिजाब और रोजे पर बैन
एजेंसी, लंदन
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
HIJAB GIRL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के सरकारी सहायता प्राप्त एक बड़े स्कूल ने सरकार से मांग की है कि बच्चों के हिजाब और रमजान में रोजा रखने पर प्रतिबंध लगाया जाए। पूर्वी लंदन के न्यूहैम में स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल ने 2016 में आठ साल से कम उम्र की लड़कियों का हिजाब बैन कर ऐसा करने वाला ब्रिटेन का पहला स्कूल बन गया था। स्कूल सितंबर, 2018 से 11 साल तक की लड़कियों के हिजाब को बंद करना चाहता है। स्कूल अपने परिसर के भीतर रोजे पर भी प्रतिबंध चाहता है। इस स्कूल में ज्यादातर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश मूल के बच्चे पढ़ते हैं।
पढ़ें- टीचर ने मुस्लिम छात्रा का खींचा हिजाब, बोला- आपके बाल बेहद सुंदर है
भारतीय मूल की प्रिंसिपल नीना लाल ने मांग की कि सरकार साफ दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि इस मुद्दे पर अभिभावकों के साथ विवाद न हो। स्कूल के गवर्नर्स के चेयरमैन आरिफ के मुताबिक कुछ परिवारों ने इस फैसले की आलोचना की है, लेकिन ज्यादातर परिवार खुश हैं। हम रोजे पर प्रतिबंध नहीं लगा रहे हैं। सिर्फ चाहते हैं कि बच्चे छुट्टी के दिन रोजा रखें, स्कूल कैंपस में नहीं क्योंकि बच्चों की सेहत और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी होती है।