फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bomb blast in bangkok

बैंकॉक में हिंदू मंदिर के पास बम ब्लास्ट, 27 की मौत

Mon, 17 Aug 2015 11:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
bomb blast in bangkok

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में हिंदू शिरीन मंदिर के निकट हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। इस विस्फोट के बाद पूरी तरह से अफरा-तफरा मच गई। इस समय वहां पर बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


मारे गए लोगों में 17 महिलाएं, 10 पुरूष और चार विदेशी लोग शामिल हैं। इस बम विस्फोट में 80 लोग घायल हुए हैं।

अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे-मोटे मुस्लिम कट्टरपंथियों समूह से पुलिस की लगातार मुठभेड़ होती रहती है। पर अभी इस हमले के पीछे किसका हाथ है इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को इरावन शिरीन के पास यह धमाका हुआ है। बैंकॉक के डिप्टी नेशनल पुलिस चीफ के मुताबिक यह ब्लॉस्ट मोटरसाइकिल को बम बनाकर मध्य बैंकॉक में यह हादसा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस हादसे में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 27 बता दी है। अभी इस हादसे में और लोग भी हताहत हो सकते हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक जहां पर यह बम फटा वहां पर लोगों के मृत शरीर पड़े हुए हैं। कई लोगों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस को मंदिर के अंदर से भी दो बम मिले जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया है। अभी और बमों की भी पुलिस खोजबीन कर रही है।

यह जानकारी नेशनल पुलिस चीफ प्रावुत थावोर्नसिरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दी।

इससे पहले फरवरी में ठीक इसी तरह का ब्लास्ट एक लक्जरी शॉपिंग मॉल के बाहर हुए था जिसमें भी दो पाइप बमों का इस्तेमाल किया गया था। उस हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था।

पुलिस का कहना है कि बम के जरिए हमला करके वहां पर टेंशन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। शहर में अभी मॉर्शल लॉ लगा हुआ था। गौरतलब है कि थाइलैंड में मई 2014 से सेना का शासन है।

भारत सरकार के विदेश प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस इमरजेंसी में भारतीय एबेंसी से संपर्क करने के लिए इमरजेंसी नंबर +66618819218 जारी किया है। एबेंसी लैंडलाइन नंबर +6622580300-5 है। लोग एस सी सिन्हा से इस नंबर पर+66614021434 और मानस मुस्तफी से +66922605849 से संपर्क कर सकते हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में हुए आतंकी हमले की निंदा की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed