{"_id":"59e181a44f1c1bca678b5b8c","slug":"bhutan-talks-to-china-on-pla-activity-in-doklam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम में PLA की मौजूदगी के बाद भूटान ने चीन से की बात","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
डोकलाम में PLA की मौजूदगी के बाद भूटान ने चीन से की बात
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
डोकलाम विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोकलाम पर भारत और चीन के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। डोकलाम में चीनी सेना की तैनाती की रिपोर्टस के बाद भूटान ने इस मामले पर चीन से दोबारा चर्चा की। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक 27 सितंबर को भारत में भूटान के राजदूत वत्सोप नामग्याल ने चीनी समकक्ष लुओ झाओहुई से मुलाकात की।
विज्ञापन
पढ़ें: डोकलाम गतिरोध के बाद 4,000 किमी लंबी चीन सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाएगा भारत
विज्ञापन
चीनी एंबेसी में शाम 4 बजे हुई इस मुलाकात में डोकलाम क्षेत्र से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। यह चर्चा भारत-चीन के डोकलाम से सेना के पीछे हटाने के फैसले के एक महीने बाद हुई। इस मामले में 28 अगस्त को दोनों देशों के बीच सेना हटाने के फैसले पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
पढ़ें: डोकलाम में चीन की हरकतों के बाद भारत LAC पर बढ़ाएगा चौकसी
इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि विवादित क्षेत्र में किसी भी तरह की नई गतिविधि नहीं हुई है जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक विवादित क्षेत्र से 800 से 900 मीटर की दूरी पर चीनी सैनिक तैनात हैं। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि डोकलाम से 10-12 किमी दूर चीन एक सड़क का निर्माण कर रहा है।