{"_id":"59e071044f1c1b6e548b7110","slug":"benjamin-netanyahu-said-israel-to-withdraw-from-un-cultural-body-along-with-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस के बाद इजरायल भी यूनेस्को से बाहर होगा- बेंंजामिन नेतन्याहू ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यूएस के बाद इजरायल भी यूनेस्को से बाहर होगा- बेंंजामिन नेतन्याहू
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu
यूएस के निर्णय के बाद इजरायल यूएन की पारंपरिक और एजूकेशनल बॉडी से खुद को बाहर करेगा। यहूदी राज्य के खिलाफ पूर्वाग्रहों के आरोपों पर अमेरिका के फैसले के बाद इजरायल के पीएम बेंंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को ये बातें कहीं।
विज्ञापन
पढ़ें: ईरान के मिसाइल टेस्ट पर भड़के ट्रंप, कहा- मिसाइल की पहुंच इजरायल तक
विज्ञापन
नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के यूनेस्को से अमेरिका को बाहर करने के निर्णय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बेहद साहसी और नैतिक निर्णय है। इतिहास के संरक्षण की बजाय यह विचलित करता है।नेतन्याहू का यह फैसला उस वक्त सामने आया जब यूएस के स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि यूएस, यूएन की संरचना से खुद को बाहर करेगा।
विज्ञापन
विशेष रूप से 2011 में फिलिस्तानियों को सदस्यों के रूप में स्वीकार करने के अपने निर्णय पर इजरायल UNESCO के साथ लंबे समय से विवादों में रहा है। यूनेस्को ने वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में गतिविधियों के लिए इसरायल की आलोचना की थी।
पढ़ें: इजरायल: पीएम की पत्नी ने खाया 66 लाख रुपये का खाना, हो सकती है पूछताछ
इससे पहले यूनेस्को ने पुराने हिब्रू शहर को फिलिस्तान के विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी थी। इसरायल के मुताबिक इस कदम ने यहूदियों के इतिहास को खारिज कर दिया था।