{"_id":"57f978994f1c1b6d53270aef","slug":"bangladesh-police-shoot-down-11-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 11 आतंकी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 11 आतंकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Oct 2016 04:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकी ठिकानों पर धावा बोलकर 11 संदिग्ध इस्लामिक आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। मारे गए आतंकियों में प्रतिबंधित इस्लामिक आतंकी संगठन का सरगना भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस की आतंक निरोधी इकाई की तरफ से गाजीपुर शहर के अफरखोला इलाके में एक इमारत पर की गई कार्रवाई में सात आतंकियों की मौत हो गई। गृहमंत्री अस्द्दुजम्मान खान ने बताया कि इस मुठभेड़ में जमातुल मुज्जाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के रीजनल कमांडर आकाश को मार गिराया। तमीम चौधरी की मौत के बाद आकाश ही ढाका में संचालित नियो जेएमबी का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
खान ने बताया कि आतंकियों को समर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसके अलावा दो अलग-अलग मुठभेड़ में नियो जेएमबी के चार आतंकियों की मौत हो गई। इन आतंकियों के पास से एक एके-47, बम बनाने के लिए विस्फोटक पदार्थ, चार लैपटॉप, तीन चाकू और एक लेमिनेशन मशीन बरामद की गई।
विज्ञापन