{"_id":"599c45234f1c1b900c8b489f","slug":"bangladesh-high-court-sentences-15-people-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में 15 लोगों को सुनाई मौत की सजा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में 15 लोगों को सुनाई मौत की सजा
एजेंसी/ ढाका
Updated Tue, 22 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
bangladesh high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश हाईकोर्ट ने तीन सैन्य अधिकारियों और एक गैंगस्टर सहित 15 लोगों को एक ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई मौत की सजा पर अपने फैसले में बरकरार रखा है। ये सभी तीन साल पहले सात लोगों की हत्या करने के बाद भागकर भारत आ गए थे।
विज्ञापन
पढ़ें: भ्रष्टाचार मामले में खालिदा जिया को लगा बड़ा झटका, बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
विज्ञापन
तीन साल पहले नारायणगंज के उपनगरीय बंदरगाह शहर में काउंसलर नजरुल इस्लाम और वकील चंदन कुमार सरकार सहित सात लोगों के अपहरण और हत्या की वारदात ने पूरे देश को चौंका दिया था। बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि हाईकोर्ट ने 15 दोषियों की सजा को बरकरार रखा है जबकि 11 अन्य की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: शेख हसीना की हत्या का प्रयास, दोषी 10 आतंकियों को सजा-ए-मौत
हालांकि ट्रायल कोर्ट ने 26 दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी। न्यायालय द्वारा दी गई सजा में दो बर्खास्त थलसेना अधिकारी, एक नौसेना अधिकारी, एक गैंगस्टर और अपराधरोधी रैपिड एक्शन बटालियन में तैनात 11 पूर्व जवान शामिल हैं।