फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bangladesh court sentenced death to motiur rahman nizami

बांग्लादेश: इस्लामी नेता को मौत की सजा

Thu, 30 Oct 2014 08:29 AM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
bangladesh court sentenced death to motiur rahman nizami

बांग्लादेश की सबसे बडी इस्लामी पार्टी के पूर्व प्रमुख को 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग के दौरान युद्ध अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। 71 साल के मोतिउर रहमान निजामी पर नरसंहार, हत्या, बलात्कार और उत्पीडन के 16 आरोप थे।

विज्ञापन


सरकारी वकील ने कहा कि सजा के एलान से ‘अपराध की गंभीरता’ का पता चलता है। ढाका में तीन जजों के युद्ध अपराध ट्रिब्यूनल ने यह फैसला सुनाया। हालांकि बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा है कि वो फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
विज्ञापन


निजामी जमात-ए-इस्लामी पार्टी के प्रमुख थे। उन पर आरोप था कि वह अल-बद्र नामक संगठन के सुप्रीम कमांडर थे, जिसने बांग्लादेश की आजादी के समर्थकों की हत्या में पाकिस्तानी सेना की मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री रह चुके हैं नेताजी

bangladesh court sentenced death to motiur rahman nizami

निजामी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार में 2001 से 2006 तक मंत्री रहे थे। जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने फैसले के खिलाफ तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

नौ महीने चले युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की तादाद को लेकर अलग-अलग आंकडे़ पेश किए जाते हैं। सरकारी आंकडे़ के मुताबिक करीब 30 लाख लोगों की मौत हुई थी जबकि कुछ लोग कहते हैं कि यह आंकडा काफी बडा़ है और इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 2010 में युद्ध अपराध ट्रिब्यूनल की स्थापना की थी ताकि मुक्ति युद्ध के दौरान हुए अपराधों की समीक्षा की जा सके। आलोचकों का कहना है कि सरकार ट्रिब्यूनल के बहाने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed