{"_id":"57f97e634f1c1b0c2f26fd42","slug":"atleast-100-killed-by-saudi-led-air-strike-in-yemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन: हवाई हमले में 100 लोगों की मौत, 520 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यमन: हवाई हमले में 100 लोगों की मौत, 520 घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Oct 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
हवाई हमला
- फोटो : Getty
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले हवाई हमले में शनिवार को यमन की राजधानी सना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में 520 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यमन के विद्रोहियों ने इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता तमीम अल-शामी ने अलमासिराह चैनल को बताया कि शनिवार को हवाई हमले में 520 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। दरअसल, सना पर विद्रोहियों का कब्जा है।
विज्ञापन
तमीन ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नसीर अल-अरगाली ने मृतकों की संख्या 82 और घायलों की संख्या 534 बताई थी।
विज्ञापन