{"_id":"5bea56b7bdec22695d360bc7","slug":"asked-from-rajnikanth-whether-bjp-is-dangerous-party-to-which-he-gave-a-baffling-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत से पूछा- क्या भाजपा खतरनाक पार्टी है, मिला यह करारा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रजनीकांत से पूछा- क्या भाजपा खतरनाक पार्टी है, मिला यह करारा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
रजनीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और राजनेता रजनीकांत को कुछ लोग भाजपा की तरफ झुकाव वाला मानते हैं। उनसे सोमवार को पूछा गया कि क्या भाजपा एक खतरनाक पार्टी है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाया जा रहा है। इस सवाल के जवाब में 67 साल के अभिनेता ने कहा, 'वह ऐसा सोचते हैं। तो ऐसा होना चाहिए।' पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत के बाद उन्होंने पिछले साल अपनी राजनीति पारी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
तमिल सुपरस्टार उन लोगों में से एक थे जिन्होंने नोटबंदी का समर्थन किया था। सोमवार को वह अपने बयान से पलट गए और कहा, 'इसका कार्यान्वयन दोषपूर्ण था। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसपर विस्तार से चर्चा करनी चाहिए।' रजनीकांत का एक सफल फिल्मी करियर रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह राजनीति में गठबंधन कर सकते हैं। अभिनेता का कहना है कि वह आध्यात्मिक राजनीति करेंगे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें अपने साथ आने का निमंत्रण दे सकती है।
विज्ञापन
उनके साथी अभिनेता और राजनेता कमल हासन से जब पूछा गया था कि क्या वह रजनीकांत के साथ गठबंधन करेंगे। इसपर उनका जवाब था कि यदि उनका रंग भगवा होता है तो नहीं। इस साल की शुरुआत में काला स्टार ने कहा था, 'लोग अक्सर कहते रहते हैं कि भाजपा मेरे समर्थन में है। यह सच नहीं है। केवल भगवान और लोग मेरे साथ हैं।'
विज्ञापन
रजनीकांत कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि आध्यात्मिक राजनीति का अर्थ ऐसी राजनीति से है जो धर्म और जाति से परे हो। मगर इससे उनके विरोधी आश्वस्त नहीं हैं। पिछले महीने तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी डीएमके ने कहा था कि आध्यात्मिक राजनीति दर्शाती है कि वह भाजपा की तरफ झुके हुए हैं और उनका वैचारिक सलाहकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। उन्होंने आरोप लगाया कि रजनीकांत को सांप्रदायिक तत्व समर्थन दे रहे हैं।