फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   around ten dies after a car bomb blast in Afghanistan's capital kabul

काबुल में आतंकी हमला, कार बम ब्लास्ट में 35 लोगों की मौत, 42 से ज्यादा घायल

Mon, 24 Jul 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 24 Jul 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
around ten dies after a car bomb blast in Afghanistan's capital kabul
- फोटो : Tolo News

आतंकी हमलों की मार झेल रहे अफगानिस्तान को एक बार फिर आतंकियों ने निशाना बनाया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कार बम ब्लास्ट किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी की जानकारी के मुताबिक करीब 35 लोगों को जान चली गई है और 42 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

 
बम ब्लास्ट काबुल के गोलाई दवाखाना इलाके में हुआ है। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और घटनास्थल पर जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले के बाद इस साल करीब 1662 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि अभी आधा साल ही बीता है। इससे पहले काबुल की एक मजिस्द को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने अपना निशाना बनाया था। यहां करीब 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। बता दें कि अफगानिस्तान में सबसे बड़ा हमला मई में हुआ था, जहां ट्रक बम ब्लास्ट की वजह से 150 लोगों की जाने गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed