फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Afghanistan: Many people were killed in an explosion in Kabul  

अफगानिस्तान: काबुल में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत, 25 घायल

Fri, 05 Jan 2018 03:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan: Many people were killed in an explosion in Kabul  
suicide attack - फोटो : AFP

लगातार आतंकी हमलों की मार झेल रहे अफगानिस्तान को एक बार फिर आतंकियों ने निशाना बनाया है। खबर के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भीड़ के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम धमाका करके उड़ा लिया। इस खौफनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत और 25 घायल हुए हैं। हालांकि अभी मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और घटनास्थल पर जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन


यह आत्मघाती धमाका स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम करीब 8:30 को हुआ था। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी दूतावास स्थित है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुए 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 25 घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


ये भी पढ़ें- ईरान में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी, पुलिस से हुई झड़प

 गौरतलब है कि इससे पहले अफगानिस्तान में रविवार (31 दिसंबर) को एक शवयात्रा के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 17 लोगों मारे गए थे, जबकि 14 अन्य घायल हुए। पिछले कुछ महीनों में तालिबान और आईएस जैसे खतरनाक आतंकी समूहों ने अफगानिस्तान में अपने हमलों की संख्या बढ़ा दी है। यहां पिछले साल ऐसे हादसों से करीब 1700 नागरिकों से ज्यादा मौत हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान में सबसे बड़ा हमला मई, 2017 में हुआ था, जहां ट्रक बम ब्लास्ट की वजह से 150 लोगों की जाने गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed