{"_id":"59f14e384f1c1b72548b90b9","slug":"74-year-old-ninja-thief-arrested-by-japanese-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 साल के बूढ़े ने उड़ाई पुलिस की नींद, निंजा बनकर चोरी करने में माहिर ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
74 साल के बूढ़े ने उड़ाई पुलिस की नींद, निंजा बनकर चोरी करने में माहिर
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
Symbolic Picture
- फोटो : you tube
जापान में 74 साल के एक निंजा चोर के पकड़े जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया, पकड़ा गया ये शख्स निंजा की ड्रेस पहनकर चोरी करने के लिए जाता था। इसी साल जापान पुलिस ने मास्क से ढंके उसके चेहरे की सिक्योरिटी कैमरे के जरिये तलाश की और जुलाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें: जापान में परमाणु संयंत्रों को फिर शुरू करने का विरोध
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि वह हीसी का निंजा है जोकि 250 से ज्यादा मामलों में शामिल था। उसे 2 लाख 60 हजार डॉलर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भी इस मामले में आश्चर्य जताया कि पिछले आठ सालों से हो रही चोरी को एक 74 साल का बूढ़ा अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें: जापान के नियंत्रण वाले समुद्री इलाके में चीनी नौसेना ने लगाई गश्त, पूर्वी चीन सागर में बढ़ा तनाव
ओसाका के सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी करने वाला यह 74 साल का शख्स पूरी तरह निंजा की तरह तैयार होता है। यह शख्स शारीरिक तौर पर बहुत मजबूत है और यह दीवारों के ऊपर तेजी से दौड़ सकता है। चोरी करने वाले शख्स ने पुलिस की पूछताछ में बताया, कि अगर वो जवान होता, तो पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाती, अब वह 74 साल का हो गया है।