{"_id":"59c98f4d4f1c1bbe538b4701","slug":"four-chinese-coast-guard-ships-entered-in-disputed-senkaku-islands-in-the-east-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के नियंत्रण वाले समुद्री इलाके में चीनी नौसेना ने लगाई गश्त, पूर्वी चीन सागर में बढ़ा तनाव","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
जापान के नियंत्रण वाले समुद्री इलाके में चीनी नौसेना ने लगाई गश्त, पूर्वी चीन सागर में बढ़ा तनाव
एजेंसी, बीजिंग
Updated Tue, 26 Sep 2017 04:50 AM IST
विज्ञापन
East China Sea
पूर्वी चीन सागर में चार चीनी तटरक्षक पोतों ने सोमवार को अपना लंगर उन विवादित द्वीपों के पास डाला जिन पर जापान और चीन अपने-अपने दावे करते हैं। जापान के तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
तटरक्षक बल के अनुसार चार चीनी जहाजों ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जापान के नियंत्रण वाले द्वीप श्रृंखला के आस-पास से समुद्र में प्रवेश किया। इस द्वीप को जापानी में सेनकाकू और चीनी में दियाओयू कहा जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चीन के खिलाफ भारत, अमेरिका और जापान साथ, डोकलाम पर भी हुई बात
विज्ञापन
बता दें कि द्वीप श्रृंखला पर जापान का नियंत्रण है। हालांकि चीन के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चार चीनी तट रक्षक पोत दियाओयू द्वीप समूह के चीनी समुद्री क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। जापान के तटरक्षक के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार के बाद चीनी हिमाकत की यह दूसरी घटना है।
ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया की मिसाइल को हवा में ही मारेगा जापान, सीमा पर किया 'इंतजाम'
जापान बराबर यह शिकायत करता रहा है कि उसके लगातार विरोध के बावजूद चीन इस द्वीप श्रृंखला में नियमित रूप से अपने जहाज भेजकर तनाव बढ़ाता रहता है।