{"_id":"9d3f4d907e3d404c415e4bf278a9c7e2","slug":"44-indian-nurses-returned-from-libya-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया से 44 नर्सें भारत लौटीं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
लीबिया से 44 नर्सें भारत लौटीं
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंसा से जूझ रहे लीबिया में फंसी 44 भारतीय नर्सें मंगलवार को स्वदेश लौट आईं।
विज्ञापन
नॉन रेसीडेंट केरल अफ़ेयर्स के सीईओ पी सुदीप ने बीबीसी हिंदी को बताया कि ये नर्सें ट्यूनीशिया के रास्ते कोच्चि पहुंची हैं।
कुल 58 भारतीय नर्सें त्रिपोली से ट्यूनीशिया पहुंची थीं जिनमें से 44 नर्सों का पहला दल स्वदेश पहुंच गया।
सुदीप ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि तीन और नर्सों के दूसरी उड़ान से यहां पहुंचने की उम्मीद है जबकि बाकी नर्सें बुधवार को आ सकती हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कोच्चि से आगे की यात्रा के लिए हर नर्स को दो हज़ार रुपए देगी।
केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने एक अगस्त को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर लीबिया में फंसी भारतीय नर्सों की स्वदेश वापसी का इंतजाम करने का अनुरोध किया था।