देखिए जब आंख से दिमाग में जा घुसी तीन इंच लंबी कील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंख में तीन इंच लंबी कील घुसने के बाद भी ये शख्स जिंदा रहा। कील आंख के रास्ते घुसकर दिमाग तक जा पहुंची। इसे चमत्कार ही कह सकते हैं कि डॉक्टर्स ने सफल ऑपरेशन के जरिए कील बमुश्किल से निकाला। बोस्टन के 27 साल के एक युवक के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह एक घास काटने वाली मशीन से काम कर रहा था।
इसी दौरान अचानक मशीन से तीन इंच लंबी लोहे की कील युवक की दाईं आंख में जा घुसी। कील इतनी तेजी से घुसी कि युवक कुछ समझ नहीं पाया। लोहे की इस कील के घुसने की स्पीड इतनी थी कि वह युवक के आंख के रास्ते से दिमाग तक जा पहुंची। जिससे उसकी आंख और दिमाग को काफी गंभीर चोट आई। लगातार आंख से रक्त स्त्राव होता रहा।
युवक के सफल ऑपरेशन को न्यूजिलेंड की मेडिकल जर्नल रिपोर्ट में एक केस स्टडी के तौर पर प्रकाशित किया गया है कि डॉक्टर ने कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हालांकि इस मेडिकल रिपोर्ट में युवक की पहचान नहीं बताई गई है।
आसान नहीं था ऑपरेशन
मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट में कहा गया कि इस हादसे से युवक के ब्रेन को बड़ा खतरा हो सकता था, यहां तक कि उसकी मौत भी हो सकती थी। रिपोर्ट में डॉक्टर वेल असाद ने लिखा है कि यह ऑपरेशन करना डॉक्टर के लिए काफी मुश्किल था। जब युवक के आंख में घुसी कील को देखा तो उसका केवल थोड़ा सा पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा था।
बाद में सीटी स्केन से देखा गया। सीटी स्केन में कील युवक की आंख से दिमाग तक जा पहुंची थी। तीन सर्जन की टीम ने मिलकर ऑपरेशन करने का निणर्य लिया। ऑपरेशन के दौरान आंख से हो रहे रक्त स्त्राव को रोकना और दिमाग को कोई नुकसान न पहुंचे इसको ध्यान में रखा गया। ऑपरेशन के वक्त काफी मुश्किलें सामने आई। करीब आठ हफ्तों के बाद युवक पूरी तरह से ठीक हो पाया।