{"_id":"598451124f1c1bb2398b492f","slug":"251-killings-in-democratic-republic-of-congo-62-children-among-dead-un-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल अफ्रीका के कांगो में 251 हत्याएं दर्ज, मरने वालों में 62 बच्चेः यूएन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सेंट्रल अफ्रीका के कांगो में 251 हत्याएं दर्ज, मरने वालों में 62 बच्चेः यूएन
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 04 Aug 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
यूएन
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल अफ्रीका के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो शहर के कसई क्षेत्र में 250 हत्याएं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक ये हत्याओं का आंकड़ा मार्च के मध्य से जून मध्य तक दर्ज की गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार इन हत्याओं को टारगेटेड बताया जा रहा है। इन हत्याओं में दर्जनों बच्चे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र की टीम ने 12 मार्च से 19 जून के बीच 251 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मरने वालों में 62 बच्चे शामिल हैं जिनमें से 30 बच्चे 8 साल से कम उम्र के बताएं जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मुख्य रूप से सरकारी एजेंटों पर सात नाबालिगों की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि कांगो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के हिंसाग्रस्त क्षेत्र कसई में लगभग 38 अन्य सामूहिक कब्रें मिली थी। वहीं, रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने हिंसा पर चिंता जताई थी। इस हिंसा में 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र के कांगो शांति रक्षा अभियान ने पहले 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की बात कही थी। जबकि कसई प्रांत में 13 लाख लोगों ने हिंसा के कारण घर छोड़कर चले गए थे।