फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   12 people dead in clashes in myanmar

म्यांमार के अशांत राखिन में अचानक भड़की हिंसा, 12 की मौत

Thu, 13 Oct 2016 01:38 AM IST
एजेंसी/यांगून
एजेंसी/यांगून Updated Thu, 13 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
12 people dead in clashes in myanmar
- फोटो : demo pic

म्यांमार के उत्तर में स्थित राखिन प्रांत में बंदूकधारियों और सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना अशांत इलाके में अचानक हिंसा भड़क जाने के कारण हुई। मंगलवार को इस हिंसा में चार सैनिकों के अलावा एक आक्रमणकारी उस समय मारा गया था जब प्यांगपीट गांव में सैकड़ों लोगों ने पिस्तौल और तलवार से सैनिकों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


तौंग पैंग न्यार में सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद म्यांमार के सरकारी अखबार ग्लोबल न्यू लाईट ने लिखा है कि इस घटना के बाद सैनिकों ने सात शव बरामद किए। इस तनाव के कारण वर्ष 2012 की घटनाओं के दोहराव की आशंका पैदा हो गई है। 
विज्ञापन


उस दौरान राखिन में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी और 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब हजारों रोहिंग्या लोगों को विस्थापन शिविरों में रहना पड़ा था। म्यांमार मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार विजय नांबियार ने सैनिकों और निवासियों से अपील की है कि वे देश के लिए इस कठिन परिस्थिति में संयम बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed