{"_id":"59d5e2eb4f1c1bcf538b5cbd","slug":"11-isis-terrorist-killed-in-us-airstrike-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ISIS के 11 आतंकी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ISIS के 11 आतंकी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान के नंगरहार इलाके में हवाई हमला कर आईएसआईएस के 11 आतंकियों को मार गिराया है। अफगानी मीडिया के मुताबिक यह हवाई हमला मंगलवार को अचीन जिले में किया गया। आतंकियों के मारे जाने के बाद किसी भी संगठन का कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, सेना को जानकारी मिली थी कि आईएसआईएस के आतंकी जिले के कुछ इलाके में छिपे हुए हैं, जिसके बाद उनपर हमला किया गया। इस हमले में भारी मात्रा में आतंकियों के हथियार भी नष्ट किए गए हैं। पिछले हफ्ते भी आईएसआईएस के 5 आतंकियों को अमेरिकी सेना ने मार गिराया था।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान में प्रशिक्षित अल-कायदा का अमेरिकी सदस्य दोषी करार
विज्ञापन
बता दें कि आईएसआईएस और तालिबानी आतंकियों को नंगरहार से खदेड़ने के लिए एंटी-आईएसआईएस और एंटी-तालिबान ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना अफगान सैनिकों की मदद कर रही है।