{"_id":"ce943f18305791806f133e101aa6bd8a","slug":"10-people-killed-in-attack-on-mali-village-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालीः गबेरी गांव पर हमले में 10 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
मालीः गबेरी गांव पर हमले में 10 की मौत
Updated Mon, 10 Aug 2015 03:34 AM IST
विज्ञापन
माली में सेना का कहना है कि उत्तरी माली के गबेरी गांव में हमला हुआ है, जिसमें कम से कम दस लोग मारे गए हैं। एक दिन पहले ही माली के केंद्रीय शहर सेवारे में एक होटल पर संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथी हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता सुलेमान मैगा ने कथित तौर पर कहा है कि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों हमलों में कोई संबंध है या नहीं। लेकिन गबेरी के पास ही स्थित शहर टिंबकटू में लोगों का मानना है कि गबेरी पर हमला संभवतः समुदायों के बीच टकराव का मामला रहा हो।
विज्ञापन
फिलहाल किसी भी संगठन ने इन दोनों हमलों की कोई ज़िम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि कुछ वर्षों से माली इस्लामिक विद्रोहियों से संघर्ष कर रहा है।