फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   10 Get Death Penalty Over Plot To Assassinate Sheikh Hasina, Bangladesh PM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद की हत्या की साजिश में 10 लोगों को फांसी

Sun, 20 Aug 2017 04:58 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sun, 20 Aug 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
10 Get Death Penalty Over Plot To Assassinate Sheikh Hasina, Bangladesh PM
sheikh hasina

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बेगम शेख हसीना वाजेद की हत्या की कोशिश के एक मामले में ढाका की एक अदालत ने दस लोगों की मौत की सजा सुनाई है। ढाका के फास्ट ट्रैक ट्राइब्यूनल की जज मुमताज बेगम ने 17 साल पुराने इस मामले में इसके अलावा नौ लोगों को जेल की सजा भी सुनाई।

विज्ञापन


कोर्ट ने ये फैसला रविवार को सुनाया। इस मामले के एक अभियुक्त हरकत-उल-जिहाद से जुड़े मुफ्ती अब्दुल हन्नान को एक अन्य मामले में पहले ही मौत की सजा दी जा चुकी है, इसलिए उनका नाम इस केस से हटा दिया गया था। 20 जुलाई, 2000 को गोपालगंज के कोटालीपाड़ा के एक स्कूल में प्रधानमंत्री शेख हसीना का भाषण होना था। उनके आने की तैयारियों के सिलसिले में एक मंच बनाया गया था। 
विज्ञापन


फास्ट ट्रैक ट्राइब्यूनल का फैसला
इसी मंच के निर्माण के दौरान वहां से 76 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। इसके अगले दिन कोटालीपाड़ा में प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हैलीपैड से 80 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। इस दिन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक कॉलेज ग्राउंड में एक रैली को भी संबोधित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटालीपाड़ा पुलिस थाने ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद 8 अप्रैल, 2001 को सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने दस लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की। इनमें हरकत-उल-जिहाद से जुड़े मुफ्ती अब्दुल हन्नान भी एक थे। 2010 में ये मामला गोपालगंज कोर्ट से ढाका की फास्ट ट्रैक ट्राइब्यूनल को भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed