फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Respect for Hindu faith: Permission to apply tilak to a soldier of Indian origin in the US Air Force, Darshan Shah was demanding for two years

हिंदू आस्था का सम्मान : अमेरिकी वायुसैनिक दर्शन शाह को ड्यूटी के वक्त तिलक लगाने की इजाजत, दो साल से कर रहे थे मांग

Wed, 23 Mar 2022 02:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 23 Mar 2022 02:36 PM IST
सार

शाह को धार्मिक आधार पर यह छूट दी गई है। अब वह तिलक लगाकर अमेरिकी वायुसेना में सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन
Respect for Hindu faith: Permission to apply tilak to a soldier of Indian origin in the US Air Force, Darshan Shah was demanding for two years
भारतीय मूल के अमेरिकी वायुसैनिक दर्शन शाह - फोटो : social media

विस्तार

हिंदू आस्था का सम्मान करते हुए अमेरिकी वायु सेना ने भारतीय मूल के एक वायुसैनिक को अपने मस्तक पर तिलक लगाकर ड्यूटी करने की इजाजत दे दी। अमेरिका के व्योमिंग में एक एयरबेस पर तैनात दर्शन शाह दो साल से इसकी अनुमति मांग रहे थे। 

विज्ञापन

आखिरकार शाह को धार्मिक आधार पर यह छूट दे दी गई है। अब वह तिलक लगाकर अमेरिकी वायुसेना में सेवाएं देंगे। शाह की मांग का ऑनलाइन ग्रुप चैट के माध्यम से दुनिया भर से समर्थन किया जा रहा था। 22 फरवरी 2022 को उन्हें वर्दी के साथ तिलक लगाने की इजाजत दे दी गई। शाह ने कहा, टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के मेरे दोस्त मुझे और मेरे माता-पिता को संदेश भेज रहे हैं कि वे बहुत खुश हैं कि अमेरिकी वायु सेना में ऐसा कुछ हुआ है। 
विज्ञापन

स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़ा है शाह का परिवार
शाह का पालन-पोषण मिनेसोटा के एक गुजराती परिवार में हुआ था। ये परिवार बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तन स्वामीनारायण संस्थान से जुड़ा है। इस संप्रदाय का प्रतीक चंदन तिलक है। यह यू-आकार का होता है। दर्शन शाह जून 2020 में अमेरिकी सेना में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू करने के बाद से वर्दी के साथ तिलक लगाने की अनुमति मांग रहे थे। उन्होंने हर माह इस दिशा में अमेरिकी वायुसेना की ग्लोबल स्ट्राइक कमांड से संपर्क किया। वह इस इजाजत के लिए लगातार प्रयासरत रहे, आखिरकार उन्हें अनुमति दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed