फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Research Report Politicians live 15 years more than public

Research Report : जनता से 15 साल ज्यादा जीते हैं राजनेता, 57 हजार नेताओं की आम जनता से तुलना करने पर हुआ खुलासा

Thu, 07 Jul 2022 07:04 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Jul 2022 07:04 AM IST
सार

शोध के मुताबिक, दुनिया में शीर्ष एक फीसदी आय वालों की जीवन प्रत्याशा जनता से 15 साल अधिक आंकी गई है। इस वर्ग में ऐसे अमीर और राजनेता शामिल हैं, जो शेष समाज के मुकाबले शिक्षा-स्वास्थ्य का ज्यादा लाभ लेते हैं।

विज्ञापन
Research Report Politicians live 15 years more than public
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency

विस्तार

दुनिया में नेताओं की सिर्फ कमाई ही आम आदमी से ज्यादा नहीं होती बल्कि अब तो उनका जीवन भी जनता से लंबा होता है। यह दावा कुछ विशेषज्ञों ने जीवन प्रत्याशा को लेकर हुए एक ताजा शोध के आधार पर किया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, दुनिया में शीर्ष एक फीसदी आय वालों की जीवन प्रत्याशा जनता से 15 साल अधिक आंकी गई है। इस वर्ग में ऐसे अमीर और राजनेता शामिल हैं, जो शेष समाज के मुकाबले शिक्षा-स्वास्थ्य का ज्यादा लाभ लेते हैं। यह शोध इसलिए खास है क्योंकि दुनिया भर में नेताओं पर यह आरोप लगता है कि वे उन लोगों जैसे नहीं होते, जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन, अमेरिका समेत 11 उच्च आय वाले देशों पर शोध
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता फिलिप क्लार्क, लॉरेंस रोप और मेलबर्न यूनिवर्सिटी के लॉरेंस रूपऐन ट्रान-डुई द्वारा हाल में किए गए अध्ययन में नेताओं और आम जनता के बीच मृत्यु दर में अंतर का आकलन किया गया था। इसके लिए उच्च आय वाले 11 देशों- ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 हजार नेताओं की आम जनता से तुलना
57 हजार नेताओं को शामिल कर शोध में पाया गया कि नेताओं की जीवन प्रत्याशा उस आबादी से अधिक है, जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं।

20वीं सदी में तेजी से बढ़ी जीवन प्रत्याशा
शोधकर्ताओं का कहना है, असमानताओं को मापने के लिए हमने हर राजनेता का उसके देश, आयु और लिंग के अनुसार आम जनता की मृत्यु दर के साथ मिलान किया। इसके बाद हर साल मरने वाले नेताओं की संख्या की तुलना जनसंख्या के आधार पर मृत्यु दर से की गई।

14.6 साल बढ़ी नेता की उम्र, जनता की सिर्फ 10 साल
20वीं सदी में एक 45 वर्षीय नेता का शेष जीवन औसतन 14.6 साल बढ़ा जबकि आम जनता में यह औसत 10.2 साल ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed