फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Republicans made important plan against new evidence of donald trump

महाभियोग : नए सुबूतों के विरुद्ध रिपब्लिकनों ने बनाई अहम योजना, जॉन बोल्टन की गवाही है अहम

Sat, 01 Feb 2020 02:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Republicans made important plan against new evidence of donald trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध सीनेट में चल रहे मुकदमे को लेकर रिपब्लिकन सीनेटर डेमोक्रेट पार्टी द्वारा नए प्रमाण पेश करने की वकालत के खिलाफ योजना बना रहे हैं। जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्य अभियोजक एडम शिफ ने प्रक्रिया लंबी खिंचने को लेकर रिपब्लिकनों पर जीत का अंतिम दांव चलते हुए गवाहों की गवाही के लिए एक हफ्ते की समय सीमा का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


इस बीच महाभियोग मुकदमे में व्हाइट हाउस के वकीलों और सदन के अभियोजकों से दे दिन तक हुई गहन पूछताछ प्रक्रिया खत्म कर ली गई है। अब गवाहों को पेश करने की डेमोक्रेटों की मांग पर मतदान की तैयारी हो चुकी है। रिपब्लिकन सीनेटर लामर अलेक्जेंडर ने कहा, मैं मानता था कि डेमोक्रेटों ने यूक्रेन को लेकर राष्ट्रपति के मामले को साबित कर दिया है लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति के काम अगम्य हैं और नए सुबूतों पर विचार करने के विरुद्ध मतदान किया जा सकता है। 

विज्ञापन

बोल्टन की गवाही है अहम

अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी विशेष रूप से पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन की गवाही को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुक है। ऐसा इसलिए क्योंकि बोल्टन ने अपनी एक पुस्तक में दावा किया है कि ट्रंप ने निजी तौर पर उनसे कहा था कि यूक्रेन को सैन्य मदद उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बिडेन की जांच के लिए रोकी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed