फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Republicans ask Biden to resign from presidency he is not mentally fit

US: रिपब्लिकन पार्टी के निशाने पर बाइडन, वेंस समेत कई नेता बोले- मानसिक रूप से फिट नहीं जो, इस्तीफा दें

Mon, 22 Jul 2024 10:15 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Mon, 22 Jul 2024 10:15 AM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने कहा कि दौड़ से हटने के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कदम से साफ है कि वे मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। जब बाइडेन अपना री-इलेक्शन अभियान बीच में समाप्त कर सकते हैं, तो वह राष्ट्रपति कैसे रह सकते हैं?

विज्ञापन
Republicans ask Biden to resign from presidency he is not mentally fit
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस - फोटो : एएनआई/पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन के नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के नेताओं से जो बाइडन से राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि उनके चुनाव से हटने से साफ है कि वे मानसिक रूप से फिट नहीं हैं। इसलिए उनको आज भी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सीनेटर जेडी वेंस ने कहा कि दौड़ से हटने के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कदम से साफ है कि वे मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। जब बाइडेन अपना री-इलेक्शन अभियान बीच में समाप्त कर सकते हैं, तो वह राष्ट्रपति कैसे रह सकते हैं? इससे साफ है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बिल्कुल सही कहा था कि जो बाइडन कमांडर इन चीफ के रूप में सेवा के लिए मानसिक रूप से फिट नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो बाइडन अब तक के सबसे गलत राष्ट्रपति रहे हैं और कमला हैरिस ने उनका हर कदम पर साथ दिया। वेंस ने आरोप लगाया कि चार साल में उन्होंने बिडेन की खुली सीमा और हरित घोटाला नीतियों पर हस्ताक्षर किए। इससे आवास और किराने के सामान की लागत बढ़ गई। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कमला हैरिस ने देश से चार साल तक झूठ बोला और देश में ऐसे राष्ट्रपति को बिठाया जो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वह मिलकर अमेरिका को बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जेडी वेंस को हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि अगर बाइडन राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए ठीक नहीं हैं, तो वह राष्ट्रपति के तौर पर देश में काम करने के लिए भी उपयुक्त नहीं हैं। पांच नवंबर अभी दूर है। इसलिए बाइडन को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। हाउस मेजोरिटी व्हिप टॉम एम्मर ने कहा कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी ने बाइडन को दोबारा चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना है तो साफ है कि वह अमेरिका के परमाणु कोड को नियंत्रित करने के लिए फिट नहीं है। उन्हें तत्काल कार्यालय को खाली कर देना चाहिए। 

अर्कांसस की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने भी बाइडन के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ने लायक नहीं, वह राष्ट्रपति पद के लिए भी लायक नहीं है। उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। सीनेटर रिट स्कॉट ने कहा कि यह अच्छा है कि अमेरिका के विनाशकारी राष्ट्रपति को दूसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया जाएगा। मगर हम अमेरिकी सपने को नष्ट होने और कैलिफोर्निया समाजवाद को लाने की अनुमति नहीं दे सकते। नवंबर में हम डेमोक्रेट को हराकर डोनाल्ड ट्रंप को चुनेंगे और सदन में वापसी कर देश को बचाएंगे। मिसौरी के सीनेटर जेम्स हॉले ने भी बाइडन का इस्तीफा मांगा।

देश चलाने में असमर्थ रहे बाइडन: मार्शा
टेनेसी से सीनेटर मार्शा ब्लैक बर्न ने कहा कि आखिरकार बाइडन को अहसास हो गया कि वह अमेरिका के लिए गलत नेता हैं, बल्कि राष्ट्रपति के तौर पर देश को चलाने में असमर्थ रहे। व्योमिंग से कांग्रेसी हैरियट हेजमैन ने कहा कि बाइडन का दौड़ से हटने का फैसला सही है।  कांग्रेसी टॉम टिफनी, कार्लोस ए जिमेनेज़, जोश ब्रीचेन, रॉन एस्टेस ने भी बाइडन से इस्तीफा देने की मांग की। 


राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुनाव न लड़ने का किया एलान
रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइइन ने दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया। उन्होंने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का नए उम्मीदवार के तौर पर समर्थन किया। अमेरिका में पांच नवंबर को चुनाव होना है। इसमें 107 दिन शेष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed