फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report says US general Mark Milley secretly called China over fears donald Trump could spark war

रिपोर्ट: क्या चीन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मूड में थे ट्रंप? अमेरिकी सैन्य प्रमुख के फोन कॉल से हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 15 Sep 2021 08:55 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 08:55 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान चीन के साथ देश के संबंध सबसे खराब स्थिति में पहुंच गए थे। हालात इतने बिगड़ गए थे कि अमेरिकी सेना के प्रमुख ने युद्ध छिड़ने के डर से अपने चीनी समकक्ष को दो बार गुप्त कॉल तक किया था।

विज्ञापन
Report says US general Mark Milley secretly called China over fears donald Trump could spark war
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : फाइल

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान चीन के साथ संबंध इतने बिगड़ गए थे कि अमेरिकी सेना के प्रमुख को युद्ध छिड़ने का डर लगने लगा था। टॉप यूएस जनरल मार्क मिली को यह डर था कि चुनाव में अपनी हार को देखते हुए ट्रंप कहीं चीन के साथ युद्ध न छेड़ दें। आनन-फानन में मिली ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल ली झुओचेंग को अमेरिकी चुनाव से चार दिन पहले यानी 30 अक्तूबर 2020 और फिर आठ जनवरी को कॉल कर भरोसा देना पड़ा था।

विज्ञापन


कॉल के दौरान मिली ने ली को भरोसा देते हुए कहा था कि अमेरिका स्थिर है और वह चीन पर किसी भी तरह का हमला नहीं करने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई हमला होगा तो वह अपने समकक्ष को समय रहते सावधान कर देंगे। यह रिपोर्ट पत्रकार बॉब वुडवर्ड और रॉबर्ट कोस्टा की एक नई किताब पेरिल पर आधारित है, जिसके बारे में कहा गया है कि 200 से अधिक सूत्रों के हवाले से यह किताब लिखी गई है और अगले सप्ताह जारी होने वाली है।
विज्ञापन


हालांकि, ट्रंप ने अपने एक बयान में इस कहानी को मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा है कि अगर यह कहानी सच है तो जनरल मिली पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा है कि उन्होंने कभी चीन पर हमला करने के बारे में नहीं सोचा था। जनरल मिली के दफ्तर ने इस पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





वहीं रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर एक  मिली को तुरंत बर्खास्त करने का आह्वान किया है। रुबियो ने लिखा कि मुझे आपको यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों द्वारा अमेरिकी सैन्य अभियानों की जानकारी लीक करने से क्या खतरा है, लेकिन मैं इस बात को रेखांकित करूंगा कि इस तरह की तोड़फोड़ राष्ट्रपति की बातचीत करने और इस राष्ट्र की राष्ट्रीय शक्ति के उपकरणों की क्षमता को कमजोर करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed