फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report Says Indian-origin peers to be part of King Charles Coronation ceremony

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगे भारतीय मूल के विशिष्ट लोग, 6 मई को समारोह

Sat, 22 Apr 2023 06:12 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार प्रमुख धर्मों के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्यों द्वारा मुख्य समारोह में गैर-ईसाई धर्मों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

विज्ञापन
Report Says Indian-origin peers to be part of King Charles Coronation ceremony
किंग चार्ल्स तृतीय (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में छह मई (शनिवार) को होने वाले किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में हिंदू और सिख धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के लोगों के मुस्लिम और यहूदी हाउस ऑफ लॉर्ड्स के प्रतिनिधियों के साथ शामिल होने की संभावना है। यह ईसाई धार्मिक समारोह वाले राज्याभिषेक में सभी धर्मों के लोगों को शामिल कर सभी धर्मों में विश्वास का संदेश देने की एक कोशिश है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार प्रमुख धर्मों के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्यों द्वारा मुख्य समारोह में गैर-ईसाई धर्मों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। हाउस ऑफ लॉर्ड्स के 84 वर्षीय सदस्य नरेंद्र बाबूभाई पटेल हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करेंगे और इनके द्वारा राज्याभिषेक के दौरान किंग चार्ल्स को अंगूठी पहनाए जाने की उम्मीद है। 90 वर्षीय इंद्रजीत सिंह सिख धर्म का प्रतिनिधित्व करेंगे और उनके द्वारा राज्याभिषेक के दौरान दस्ताने पहनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सिंह ने एक समाचार पत्र को बताया कि यह इस बात को दर्शाता है कि राजा सभी धर्मो का सम्मान करते हैं। सिंह ने कहा, जैसा की उन्होंने (राजा) बार-बार कहा है कि वह ईसाई धर्म के रक्षक हैं, लेकिन अन्य सभी धर्मों का पूरा सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में जन्मे मुस्लिम पीर 56 वर्षीय लॉर्ड कमाल (Lord Kamall) द्वारा हाथों में बाजूबंद या कंगन पहनाए जाने की उम्मीद है। वहीं, 64 वर्षीय बैरोनेस गिलियन मेरोन (Baroness Gillian Merron) यहूदी धर्म का प्रतिनिधित्व करेंगी और उनके द्वारा राज्याभिषेक के वस्त्र पहनाए की उम्मीद है।

अगले महीने वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाले धार्मिक समारोह में इन शाही राजचिह्नों के प्रमुख विशेषता बनने की उम्मीद है और इन वस्तुओं को कैंटरबरी के आर्कबिशप को सौंपे जाने की संभावना है, जो इसे किंग चार्ल्स को सौंपने के लिए समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, गैर-ईसाई पादरियों को इस विश्वास समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किए जाने की संभावना है। 


हालांकि, बकिंघम पैलेस ने अभी तक 74 वर्षीय चार्ल्स के राजा के रूप में राज्याभिषेक समारोह के विवरण की पुष्टि नहीं की है। कैंटरबरी के आर्कबिशप के कार्यालय लैम्बेथ पैलेस के एक प्रवक्ता ने कहा, राज्याभिषेक की धर्मविधि समय के अनुसार प्रकाशित की जाएगी और तब हम इस बारे में ज्यादा विवरण साझा कर पाएंगे, उस दिन के लिए हम भी उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed