{"_id":"6216eaf639f7001d6f792bca","slug":"report-jihadist-movement-will-remain-a-global-threat-this-year-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: इस साल भी वैश्विक खतरा बना रहेगा जिहादी आंदोलन, आईएस के नए गुट अब सीरिया-इराक को छोड़ अन्य क्षेत्रों में फैलाएंगे आतंक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिपोर्ट: इस साल भी वैश्विक खतरा बना रहेगा जिहादी आंदोलन, आईएस के नए गुट अब सीरिया-इराक को छोड़ अन्य क्षेत्रों में फैलाएंगे आतंक
Thu, 24 Feb 2022 07:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पेनसिल्वेनिया।
एजेंसी, पेनसिल्वेनिया।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 24 Feb 2022 07:48 AM IST
सार
एक विश्लेषण में अमेरिका स्थित सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि जिहादी संगठन 2022 में और विकेंद्रीकृत होंगे। इसका एक बड़ा कारण द्वारा आतंक रोधी अभियान की सफलता है जिसके चलते आईएस को इराक व सीरिया से भागने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
आतंकी संगठन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों के आतंकवाद पर किए आकलन में कहा गया है कि वैश्विक जिहादी आंदोलन 2022 में भी दुनिया के भीतर खतरा पेश करेगा। हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि यह उतना अधिक नहीं रहेगा जितना इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चरम पर रहने के दौरान हुआ।
विज्ञापन
‘ट्रेंड्स इन टेरेरिज्म : व्हाट्स ऑन द होराइजन इन 2022’ शीर्षक के इस विश्लेषण में अमेरिका स्थित सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि जिहादी संगठन 2022 में और विकेंद्रीकृत होंगे। इसका एक बड़ा कारण द्वारा आतंक रोधी अभियान की सफलता है जिसके चलते आईएस को इराक व सीरिया से भागने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
अमेरिकी थिंक टंक फॉरेन पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए लिखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रम मे वरिष्ठ सहयोगी कॉलिन पी. क्लार्क ने कहा, आईएस के लड़ाके और उनके परिवार अभी भी पूरे सीरिया के हिरासत शिविरों और जेलों में बंद हैं। यह एक बड़ी सुरक्षा चुनौती है। इनके अलावा कई आतंकी दूसरे क्षेत्रों में चले गए हैं। इनमें आईएस (सेंट्रल अफ्रीका प्रांत) और आईएस खुरासान (आईएस-के) प्रमुख हैं। ये गुट अब अन्य इलाकों में जिहाद के नाम पर आतंकी खतरा पैदा करेंगे।
विज्ञापन