फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report: Former US President Donald Trump considering Elon Musk for White House advisory role if he wins

रिपोर्ट में दावा: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एलान, टेस्ला CEO एलन मस्क को बनाएंगे व्हाइट हाउस का सलाहकार

Thu, 30 May 2024 10:33 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 30 May 2024 10:33 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और मस्क ने एक दूसरे से एक महीने के अंदर कई बार फोन पर बात की है। इतना ही नहीं, मस्क ने ट्रंप के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि कॉर्पोरेट अधिकारियों को बाइडन का समर्थन नहीं करने के लिए कैसे मनाया जाए।

विज्ञापन
Report: Former US President Donald Trump considering Elon Musk for White House advisory role if he wins
एलन मस्क को ट्रंप बनाएंगे व्हाइट हाउस का सलाहकार - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में कुछ ही महीनों में राष्ट्रपति चुनाव होना है। ऐसे में सभी उम्मीदवार जोर-शोर से अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इन लोगों को समर्थन करने वाले भी खुलकर अपने विचार रख रहे हैं। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसी इच्छा जाहिर कर दी है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने सलाहकार के तौर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, ट्रंप ने टेस्ला सीईओ को सलाहकार बनाने के फैसले को फिलहाल अंतिम रूप नहीं दिया है। वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि मस्क सीमा, अर्थव्यवस्था और मतदान धोखाधड़ी को रोकने जैसे मामलों पर औपचारिक इनपुट कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन


फोन पर की बातचीत
मस्क और ट्रंप एक दूसरे के साथ गर्मजोशी के साथ बात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लोगों ने एक दूसरे से एक महीने के अंदर कई बार फोन पर बात की है। इतना ही नहीं, मस्क और अरबपति निवेशक नेलसन पेल्ट्ज ने ट्रंप के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि कॉर्पोरेट अधिकारियों को राष्ट्रपति जो बाइडन का समर्थन नहीं करने के लिए कैसे मनाया जाए। कॉर्पोरेट अधिकारियों को बाइडन के समर्थन में नहीं जाने के लिए नबंवर में एक अभियान शुरू किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन का विरोध किया
स्पेस एक्स के निर्माता और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक ने सार्वजनिक रूप से बाइडन का विरोध किया है। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन देंगे या मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को। हालांकि,  मस्क ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को पैसा दान करने की कोई योजना नहीं है। 

एक्स पर किया था पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मस्क ने इस बात का एलान किया था। उन्होंने लिखा था, 'बस पूरी तरह से स्पष्ट होने के लिए आपको बता रहा हूं कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए किसी भी उम्मीदवार को पैसा दान नहीं कर रहा हूं।'


दो दिन पहले ट्रंप से मिले थे
बता दें, यह सफाई ऐसे समय में सामने आई थी, जब फ्लोरिडा में दो दिन पहले ही एलन मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। एक रिपोर्ट में तीन लोगों के हवाले से बताया गया था कि अरबपति और कुछ अमीर रिपब्लिकन दानदाताओं ने रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच में डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक निजी मामले पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। हालांकि, उस समय ट्रंप की ओर से मस्क की सोशल मीडिया टिप्पणियों का जवाब नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed