फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report claims Israel fully ready to Launch operation in Iran

West Asia Unrest: ईरान में सैन्य ऑपरेशन की तैयारी में इस्राइल, अमेरिका ने नागरिकों को इराक छोड़ने की दी सलाह

Thu, 12 Jun 2025 09:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 09:33 AM IST
सार

इस्राइल ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट में दावा किए जाने के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को इराक छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिका को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान पड़ोसी इराक में कुछ अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
Report claims Israel fully ready to Launch operation in Iran
ईरान का तेहरान शहर - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने की पूरी तैयारी कर रहा है। यह दावा सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में किया गया है। इसे देखते हुए अमेरिका ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने नागरिकों को इराक छोड़ने की सलाह दी है, क्योंकि अमेरिका को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान पड़ोसी इराक में कुछ अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। 

विज्ञापन


सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के विदेश विभाग ने बढ़े हुए तनाव के कारण गैर-आपातकालीन सरकारी अधिकारियों को इराक छोड़ने का आदेश दिया है। 

परमाणु वार्ता के लिए ईरान जाने की योजना बना रहे विटकॉफ
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व मामलों के दूत स्टीव विटकॉफ आने वाले दिनों में ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर छठे दौर की बातचीत के लिए वहां जाने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Columbia University: अदालत से ट्रंप को झटका; जज ने कहा- फलस्तीन समर्थक खलील को रिहा करें, अपील का दिया समय
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य पूर्व के कुछ देशों से बाहर निकाले जा रहे अमेरिकी सैन्य कर्मी: ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को कैनेडी सेंटर में लेस मिजरेबल्स के प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान कहा कि अमेरिकी सैन्य कर्मियों को मध्य पूर्व के कुछ देशों से बाहर निकाला जा रहा है, क्योंकि वहां रहना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने सैनिकों को बाहर निकलने के लिए नोटिस दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह बहुत साफ है कि हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। ट्रंप का यह बयान ईरान के साथ परमाणु वार्ता विफल होने के बाद आया है। 


अमेरिकियों को घर और विदेश में सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध ट्रंप: विदेश विभाग
अमेरिकी विदेश विभाग और सेना ने कहा है कि वो मध्य पूर्व में केवल उन्हीं लोगों को रखेंगे, जिनकी वहां वाकई जरूरत है, क्योंकि परमाणु वार्ता विफल होने के कारण पड़ोसी ईरान के साथ तनाव बढ़ गया है। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकियों को घर और विदेश दोनों जगह सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी दूतावासों में उचित कर्मियों की स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं। हमारे नवीनतम विश्लेषण के आधार पर, हमने इराक में अपने मिशन के पदचिह्न को कम करने का फैसला किया है। 

ये भी पढ़ें: Los Angeles: ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में सीरिया-ईराक से भी अधिक सैनिक उतारे, 60 दिन में ₹11.44 अरब खर्च होंगे

परमाणु वार्ता विफल होने पर क्षेत्र में बढ़ा तनाव
टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने इराक के साथ-साथ बहरीन और कुवैत में भी अपने दूतावासों से गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को बाहर निकलने की छूट दी है। हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता को लेकर कोई हल नहीं निकला है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed