फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report based on two studies in UK Omicron variant infections decreased in hospitalization

ब्रिटेन में दो अध्ययनों के आधार पर दावा: अस्पताल में भर्ती होने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमितों की संख्या में आई कमी

Tue, 04 Jan 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Jan 2022 06:17 AM IST
सार

अमेरिका में स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक व मॉलिक्यूलर मेडिसिन के प्रोफेसर एरिक टोपोल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि दो डोज ले चुके लोगों में दूसरी डोज के छह महीने बाद टीके का प्रभाव घट कर 52 प्रतिशत ही रह जाता है। जबकि बूस्टर डोज पाए लोगों में प्रतिरोधक क्षमता 52 से बढ़कर 88 प्रतिशत पहुंच जाती है। इसी वजह से अस्पताल में भर्ती होने की आशंका कम हो जाती है।
 

विज्ञापन
Report based on two studies in UK Omicron variant infections decreased in hospitalization
ओमिक्रॉन वैरिएंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड टीके की तीसरी डोज ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने से 88 प्रतिशत तक बचा सकती है। यह दावा ब्रिटेन में हुए दो अध्ययनों की शुरुआती रिपोर्ट में किया गया है। इसे ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने जारी किया है।

विज्ञापन


इसे लेकर अमेरिका में स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक व मॉलिक्यूलर मेडिसिन के प्रोफेसर एरिक टोपोल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि दो डोज ले चुके लोगों में दूसरी डोज के छह महीने बाद टीके का प्रभाव घट कर 52 प्रतिशत ही रह जाता है। जबकि बूस्टर डोज पाए लोगों में प्रतिरोधक क्षमता 52 से बढ़कर 88 प्रतिशत पहुंच जाती है। इसी वजह से अस्पताल में भर्ती होने की आशंका कम हो जाती है।
विज्ञापन


पांच लाख ओमिक्रॉन मामलों के आधार पर बनी रिपोर्ट
अध्ययनों में टीका ले चुके व ओमिक्रोन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत का आकलन हुआ। पहले अध्ययन में हर आयु वर्ग के पांच लाख ओमिक्रॉन संक्रमित शामिल किए। इसने साबित किया कि डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन में संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत कम है, बूस्टर डोज देने में यह और भी घट गई। दूसरा अध्ययन 18 से अधिक उम्र के लोगों पर छोटे दायरे में हुआ। इसने पाया कि तीसरी डोज लेने वालों को अस्पताल में भर्ती करवाने की कम जरूरत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं
डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम एक-तिहाई कम होने के बावजूद आशंका है कि ऐसे लोगों की संख्या अधिक हो सकती है। इसकी वजह नए वैरिएंट का ज्यादा संक्रामक होना भी है।


29 करोड़ संक्रमण के बाद भी टीका प्रभावशाली
टोपोल ने कहा कि दो साल पहले के कोरोना वायरस के आधार पर बने टीके द्वारा नए वैरिएंट पर भी असर दिखाना अच्छी बात है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि यह वायरस 29 करोड़ लोगों को संक्रमित कर सैकड़ों बार म्यूटेट हुआ है। इस बार तो म्यूटेशन और भी उच्च स्तर पर हुआ।

10 हफ्ते बाद तीसरी डोज का असर भी घटेगा
रिपोर्ट के अनुसार बूस्टर डोज का असर 10 हफ्ते बाद घटने लगेगा। यह डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन के प्रति कम प्रभावी भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed