{"_id":"69ebe1fd99f26c2c7207d485","slug":"reminds-me-post-ection-violence-bengal-nation-knows-who-behind-rss-hosabale-tmc-dig-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: आरएसएस महासचिव होसबाले का बंगाल सरकार पर निशाना, पूछा- चुनाव बाद हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
RSS: आरएसएस महासचिव होसबाले का बंगाल सरकार पर निशाना, पूछा- चुनाव बाद हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन?
Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
Nirmal Kant
एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
सार
RSS: आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनाव में संयम रखना चाहिए। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले (फाइल)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानून-व्यवस्था मजबूत रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। यह बताते हुए कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पिछले चुनाव के बाद हुई हिंसा को याद किया और कहा कि देश और दुनिया जानती है कि इसके पीछे कौन है।
'शांति बनाए रखना दलों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी'
इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर गए होसबाले ने समाचार एजेंसी 'एएनआई' को साक्षात्कार दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं को चुनाव जैसे लोकतांत्रिक आयोजन में संयम के साथ भाग लेना चाहिए और लोकतंत्र का संदेश देना चाहिए, न कि हिंसा में शामिल होना चाहिए। होसबाले ने कहा, चुनाव के समय सभी दलों और उनके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि शांति बनाए रखें और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में हिस्सा लें। लेकिन इसके बजाय हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा, मुझे यह बंगाल के पिछले चुनाव के बाद हुई हिंसा की याद दिलाता है। देश-दुनिया जानती है कि इसके पीछे कौन लोग हैं।
होसबाले ने आगे कहा, जो लोग लोकतंत्र के सबक नहीं सीखेंगे, हिंसा उन्हें कहीं नहीं ले जाएगी और लोग उन्हें अपने तरीके से जवाब देंगे। उनसे बंगाल चुनाव में हिंसा को लेकर सवाल पूछा गया था। आरएसएस ने पश्चिम बंगाल के 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा की निंदा की थी और इसे 'सुनियोजित साजिश' बताया था। संगठन ने यह भी आरोप लगाया था कि उस समय राज्य का तंत्र 'मूक दर्शक' बना रहा
विज्ञापन
पहले चरण में कितना मतदान हुआ?
बंगाल में पहले चरण का मतदान गुरुवार को हुआ था और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। उसी दिन तमिलनाडु में भी एक ही चरण में मतदान हुआ। तमिलनाडु में 84.69 फीसदी और पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 91.78 फीसदी मतदान हुआ, जो आजादी के बाद सबसे अधिक है।
पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि पहले चरण की घटनाओं से जुड़े विशेष मामलों में 41 गिरफ्तारियां की गई हैं। टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी एयूजेपी के समर्थकों के बीच लाठी और पत्थरों से हिंसक झड़प हुई, जिसमें वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। हिंसा तब भड़की थी, जब हुमायूं कबीर ने नाउडा इलाके का दौरा किया, जहां मतदान से पहले बुधवार रात देसी बम फेंके गए थे। कबीर ने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में टीएमसी समर्थकों ने उन पर अचानक हमला किया।'
ये भी पढ़ें: एआई खा रहा नौकरियां: दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी का तूफान, मेटा 10% तो माइक्रोसॉफ्ट 7% कर्मियों को हटाएगी
एक अन्य घटना में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कूचबिहार में उन पर हमला हुआ और उनकी कार तोड़ दी गई। कुमरगंज से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ और पत्थर फेंककर उसे नुकसान पहुंचाया गया।
होसबाले ने यह भी कहा कि भारत के 99.9 फीसदी मुसलमान भारतीय मूल के हिंदुओं के वंशज हैं और समाज का हिस्सा हैं और विभिन्न कारणों से जो तनाव पैदा होते हैं उन्हें दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ और कुछ क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे हैं और इससे सामाजिक तनाव पैदा हो सकता है। होसबाले ने कहा कि आरएसएस पिछले 100 वर्षों से समाज को संगठित करने और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।