{"_id":"69ebf82462e8b2ba2b0a3e44","slug":"ai-layoffs-big-tech-meta-10-percent-microsoft-7-percent-job-cuts-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई खा रहा नौकरियां: दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी का तूफान, मेटा 10% तो माइक्रोसॉफ्ट 7% कर्मियों को हटाएगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एआई खा रहा नौकरियां: दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी का तूफान, मेटा 10% तो माइक्रोसॉफ्ट 7% कर्मियों को हटाएगी
Sat, 25 Apr 2026 04:39 AM IST
Nirmal Kant
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:39 AM IST
सार
एआई में बढ़ते निवेश के बीच माइक्रोसॉफ्ट और मेटा ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या घटाने का फैसला किया है। मेटा 10% कर्मियों को कम करेगी और माइक्रोसॉफ्ट करीब 7% कर्मियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प दे रही है। कंपनियों का कहना है कि एआई तकनीक से कामकाज ज्यादा तेज और प्रभावी हो रहा है, इसलिए कम कर्मचारियों में भी काम संभव है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
Meta
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआई में भारी निवेश की वजह से माइक्रोसॉफ्ट और मेटा ने बड़े पैमाने पर कर्मियों की संख्या में कटौती का एलान किया है। मेटा ने कहा कि वह अपने 10% कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट लगभग 7% कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प देगी। दोनों कंपनियों के अधिकारियों का दावा है कि एआई तकनीक उनकी कंपनियों की उत्पादकता से जुड़ी जरूरतों बखूबी पूरा कर रही है।
मेटा ने कहा, 20 मई को वह अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को 10% (करीब 8,000) कर्मी हटाएगी। वह 6,000 खाली पदों पर भी अब कोई भर्ती नहीं करेगी। यही हाल माइक्रोसॉफ्ट का भी है।
माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार लगभग 7% कर्मियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के विकल्प का एलान किया। माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मियों को लिखे पत्र में कहा, वह कंपनी में लंबे वक्त से काम कर रहे उन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का प्रस्ताव दे रही है, जिनकी उम्र व कंपनी में बिताए गए वर्षों का योग 70 या अधिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आरएसएस महासचिव होसबाले का बंगाल सरकार पर निशाना, पूछा- चुनाव बाद हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन?
12 से 18 महीनों के अंदर एआई ले लेगा व्हाइट-कॉलर नौकरियों की जगह
माइक्रोसॉफ्ट ने जुलाई 2025 में अनुमान लगाया था कि वह 110 अरब डॉलर से 120 अरब डॉलर तक एआई ढांचे पर खर्च कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट के एआई प्रमुख मुस्तफा सुलेमान ने फरवरी में कहा था कि उनका मानना है कि एआई अगले 12 से 18 महीनों के अंदर अधिकांश व्हाइट-कॉलर नौकरियों की जगह लेने में सक्षम होगा। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कंपनी में एआई की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उत्पादकता में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मेटा ने कहा, 20 मई को वह अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को 10% (करीब 8,000) कर्मी हटाएगी। वह 6,000 खाली पदों पर भी अब कोई भर्ती नहीं करेगी। यही हाल माइक्रोसॉफ्ट का भी है।
विज्ञापन
कंपनियां देंगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति विकल्प
माइक्रोसॉफ्ट का कर्मियों को पत्रमाइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार लगभग 7% कर्मियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के विकल्प का एलान किया। माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मियों को लिखे पत्र में कहा, वह कंपनी में लंबे वक्त से काम कर रहे उन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का प्रस्ताव दे रही है, जिनकी उम्र व कंपनी में बिताए गए वर्षों का योग 70 या अधिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आरएसएस महासचिव होसबाले का बंगाल सरकार पर निशाना, पूछा- चुनाव बाद हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन?
12 से 18 महीनों के अंदर एआई ले लेगा व्हाइट-कॉलर नौकरियों की जगह
माइक्रोसॉफ्ट ने जुलाई 2025 में अनुमान लगाया था कि वह 110 अरब डॉलर से 120 अरब डॉलर तक एआई ढांचे पर खर्च कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट के एआई प्रमुख मुस्तफा सुलेमान ने फरवरी में कहा था कि उनका मानना है कि एआई अगले 12 से 18 महीनों के अंदर अधिकांश व्हाइट-कॉलर नौकरियों की जगह लेने में सक्षम होगा। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कंपनी में एआई की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उत्पादकता में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन