फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Red Sea Attack Iran Supported boat US Navy Choppers Merchant Ships American Military

Red Sea: हूती विद्रोहियों को US आर्मी का मुंहतोड़ जवाब, तीन नाव ध्वस्त; अमेरिकी जहाज हाईजैक करने की ताक में थे

Sun, 31 Dec 2023 04:30 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यमन / वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यमन / वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 31 Dec 2023 04:30 PM IST
सार

Red Sea: इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच लाल सागर में बीते कुछ हफ्ते में जहाजों पर हमले हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी नौसेना और व्यापारिक जहाज को हूती विद्रोहियों ने हाईजैक करने की कोशिश की। ईरान पर हमलावरों का समर्थन करने के आरोप हैं। हालांकि, अमेरिका की जवाबी कार्रवाई में हूती के तीन नाव ध्वस्त कर दिए गए।

विज्ञापन
Red Sea Attack Iran Supported boat US Navy Choppers Merchant Ships American Military
लाल सागर में अमेरिकी जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला, जवाबी कार्रवाई में तीन नाव ध्वस्त (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से रविवार को दागी गईं जहाजरोधी दो मिसाइलों को अमेरिका ने नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, सिंगापुर के कंटेनर जहाज मार्सक हांजघोउ ने सूचना दी कि शनिवार रात दक्षिणी लाल सागर पार करते समय उस पर मिसाइल हमला हुआ। हूती विद्रोहियों ने कुछ देर बाद चार नौकाओं में सवार होकर उसी जहाज को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन अमेरिकी नौसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन नौकाओं को डुबो दिया। इसमें कई हूती विद्रोही मारे गए।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ महीने में 23वां हमला
19 नवंबर के बाद यह अंतरराष्ट्रीय जहाज मार्ग पर हूती की तरफ से किया गया 23वां हमला था। गत दिनों हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे गैबॉन के तेलवाहक एमवी साईबाबा समेत दो जहाजों पर भी मिसाइल हमले किए थे। सेंटकॉम ने बताया कि सिंगापुर की मदद की अपील पर अमेरिकी पोत यूएसएस ग्रैवेली व यूएसएस लैबून ने जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर बाद उसी जहाज ने आपातकालीन सूचना दी और बताया कि चार नौकाओं में सवार ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने उस पर हमला कर दिया है। हमलावरों ने जहाज पर करीब 20 मीटर की दूरी छोटे हथियारों से विस्फोटक दागे। जहाज के सुरक्षा दल ने जवाबी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


हूती विद्रोहियों की तीन नावों को डुबा दिया, चालक दल की मौत
अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने जहाज से आई आपात कॉल का जवाब दिया और हूती हमलावरों पर जवाबी फायरिंग की। अमेरिकी सेना के विध्वंसक पोत- यूएसएस आइजनहावर (सीवीएन 69) और ग्रेवली (डीडीजी 107) पर तैनात नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने हूती विद्रोहियों की चार छोटी नावों में से तीन को डुबो दिया और चालक दल को मार डाला। हूती विद्रोहियों की चौथी नाव भागने में सफल रही।अमेरिकी सैन्यकर्मियों या उपकरणों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सेना का बयान
इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी चॉपर और जहाज को दक्षिणी लाल सागर में निशाना बनाया गया। यूएस सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यमन की राजधानी सना के स्थानीय समय 31 दिसंबर की सुबह अमेरिकी कंटेनर शिप- MAERSK HANGZHOU पर हमला किया गया। ईरान के समर्थन वाली हूती विद्रोहियों की चार छोटी नावों पर हमले किए गए। हूती विद्रोहियों की तरफ से दागे गए गोला-बारूद अमेरिकी जहाज से केवल 20 मीटर दूर गिरे।


हूती विद्रोहियों के हमले नाकाम किए
इससे पहले रविवार को ही लाल सागर में अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर हमला किया। अमेरिकी सेना ने दो एंटी शिप मिसाइलों को तबाह कर दिया है। खबरों के मुताबिक यमन में मौजूद हूती विद्रोहियों ने मिसाइलें लाल सागर में कंटेनर शिप को निशाना बनाकर दागी गईं। यह तीन दिन में दूसरा हमला है, जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया है। 

हमास के समर्थन में कर रहे हमले
हूती विद्रोहियों का कहना है कि लाल सागर से गुजरने वाले ज्यादातर जहाज या तो इस्राइल से संबंधित हैं या इस्राइली बंदरगाहों की तरफ जा रहे हैं। उनका कहना है कि वे इस्राइल की तरफ से गाजा व हमास पर किए जा रहे हमलों को रोकना चाहते हैं।


जहाजों पर हूती हमलों के थमने के फिलहाल आसार नहीं...
पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना के शीर्ष कमांडर ब्राड कूपर ने शनिवार को कहा था कि लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर अंधाधुंध हूती हमलों के थमने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं, भले ही समुद्री मार्ग में जहाजों व कारोबारी यातायात की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री मिशन में शामिल हो जाएं।

सुरक्षित  है जहाज का चालक दल
सेंटकॉम के अनुसार, विमानवाहक पोत यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर व ग्रेवली के हेलिकॉप्टर तत्काल उड़ान भरते हुए संकटग्रस्त जहाज के पास पहुंचे। उन्होंने हमलावरों को मौखिक चेतावनी दी, लेकिन वे हेलिकॉप्टरों की तरफ ही छोटे हथियारों से हमले शुरू कर दिए। अमेरिकी नौसेना के जवानों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसमें चार में से तीन नौकाएं डूब गईं। उनके चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। चौथी नौका फरार होने में सफल रही। सिंगापुर के जहाज के चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। बता दें कि अमेरिका ने 10 दिन पहले लाल सागर से 1,200 व्यावसायिक जहाजों को सुरक्षित निकाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed