{"_id":"611425d3940fff23ca77280a","slug":"record-indian-students-get-admitted-to-uk-universities-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : यात्रा नियमों में ढील से भारत के छात्रों के आवेदन में रिकॉर्ड वृद्धि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : यात्रा नियमों में ढील से भारत के छात्रों के आवेदन में रिकॉर्ड वृद्धि
Thu, 12 Aug 2021 01:02 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:02 AM IST
सार
- पिछले साल की तुलना में 19 फीसदी अधिक आवेदन, 3,200 अर्जियां स्वीकार कीं
विज्ञापन
Indian Students in UK (File Photo)
- फोटो : Twitter@inBritish
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में 2021 के दौरान भारत से रिकॉर्ड संख्या में 3,200 छात्रों के आवेदन केंद्रीकृत आवेदन प्रणाली के माध्यम से स्वीकार किए गए हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 19 फीसदी अधिक है। विवि और कॉलेजों में प्रवेश सेवा (यूसीएएस) की स्वीकृति के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
बता दें कि यूसीएएस के आंकड़े भारत को ब्रिटेन में कोविड-19 के तहत लगाए गए लाल सूची के प्रतिबंधों से हटाने के बाद सामने आए हैं। इसका प्रभाव ब्रिटेन की यात्रा करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा, क्योंकि अब उन्हें अतिरिक्त लागत पर सरकार की 10 दिनों के लिए क्वारंटीन रहने की बंदिशें भी नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
अब ये छात्र उनके द्वारा चुने गए गंतव्य पर 10 दिनों तक क्वारंटीन रहने का विकल्प चुन सकते हैं। इसे देखते हुए ब्रिटेन के विश्वविद्यालय इस बार भारतीय छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। विश्वविद्यालयों ने कहा कि छात्रों ने विदेशों में अध्ययन करने की अपनी योजनाओं पर कायम रहने में काफी धैर्य और लचीलापन दिखाया है और हम अपने परिसरों में उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
रोमांचित करने वाली है भारतीयों की वृद्धि
ब्रिटेन में राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्रसंघ (एनआईएसएयू) ने बताया कि लाल सूची के तहत भारतीय छात्रों को अनिवार्य क्वारंटीन की वजह से करीब 1,750 पाउंड का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा था। लेकिन अब नए नियमों से काफी राहत मिली है। संस्था के चेयरमैन सनम अरोड़ा ने कहा, भारतीय छात्रों की संख्या में यह वृद्धि देखकर हम काफी रोमांचित हैं।