फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Record floodwaters in eastern Australia leave 4 dead one missing

Flood: ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ की तबाही, चार की मौत; 50 हजार से ज्यादा लोग हुए विस्थापित

Fri, 23 May 2025 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 May 2025 02:29 PM IST
सार

मिन्स ने कहा कि अगर स्वयंसेवक न होते तो मृतकों का आंकड़ा सैंकड़ों में होता। मौसम साफ होने के बावजूद बाढ़ ग्रस्त इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ के चलते कई सड़कें और पुल तबाह हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Record floodwaters in eastern Australia leave 4 dead one missing
बाढ़ के हालात - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और तबाही का मंजर है। इस बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति लापता है। गनीमत है कि अब बादल छंट गए हैं और मौसम साफ है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। बाढ़ और बारिश के चलते 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। पूर्वी तटीय इलाकों में कम दाब का क्षेत्र बनने पर भारी बारिश हुई थी और अब यह कम दाब का क्षेत्र सिडनी की तरफ चला गया है। 
विज्ञापन


राहत और बचाव दलों को मिल रही तारीफ
बुधवार से न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ के पानी से चार शव निकाले गए हैं। तीन लोग वाहन चलाते समय बाढ़ के पानी में बह गए थे, जबकि एक व्यक्ति का शव उसके घर के बरामदे में मिला था। बुधवार रात बाढ़ग्रस्त इलाके में घूमने के दौरान एक 49 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया, जिसकी अभी भी तलाश जारी है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस्टोफर मिन्स ने शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। मिन्स ने राहत और बचाव कार्यों में लगे लोगों की जमकर तारीफ की और कहा कि आपातकालीन सेवाओं और स्वयंसेवकों ने 678 लोगों को बचाया। मिन्स ने कहा कि अगर स्वयंसेवक न होते तो मृतकों का आंकड़ा सैंकड़ों में होता। मौसम साफ होने के बावजूद बाढ़ ग्रस्त इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ के चलते कई सड़कें और पुल तबाह हो चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मो. यूनुस जल्द दे सकते हैं इस्तीफा!: क्या बांग्लादेश की सेना की नाराजगी बनी वजह, किन बातों पर टकराव, आगे क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed