फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Recep Tayyip Erdogan says Turkey would not stop Syria operation despite threats

सीरिया में जारी रहेगी तुर्की की कार्रवाई, एर्दोगन बोले- धमकियों से नहीं डरेंगे

Sat, 12 Oct 2019 02:06 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 12 Oct 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Recep Tayyip Erdogan says Turkey would not stop Syria operation despite threats
recep tayyip erdogan

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने सीरिया में कुर्द आतंकियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धमकियों के बाद भी तुर्की उत्तरी सीरिया में कुर्द आतंकियों के खिलाफ अपने अभियानों पर रोक नहीं लगाने वाला है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने शुक्रवार को कहा कि तुर्की द्वारा उत्तरी सीरिया में कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को नहीं रोकेगा। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि यह कार्रवाई दूसरे देशों के लिए खतरा है। 
विज्ञापन


एर्दोगन ने इस्तांबुल में दिए भाषण में कहा कि लोग कुछ भी कह सकते हैं, पर हम इस कदम को नहीं रोकेंगे जो हमने उठाया है। उन्होंने कहा कि अब हमें इस कार्रवाई को रोकने के लिए कहते हुए चारों ओर से खतरे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एर्दोगन ने आगे कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। हम इस लड़ाई को तब तक जारी रखेंगे जब तक कि सभी आतंकवादी हमारी सीमा से दक्षिण में 32 किलोमीटर की दूरी तक नहीं चले जाते हैं, जिस बात जिक्र खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था। 

तुर्की ने बुधवार को उत्तरी सीरिया में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स के खिलाफ एक अभियान शुरू किया। जिसे तुर्की ने एक आतंकवाद निरोधी अभियान बताया था। 

तुर्की ने इसका उद्देश्य कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स को अपनी सीमा से दूर रखने के लिए एक बफर जोन स्थापित करना बताया है। यह एक ऐसा विचार है जो पहली बार सार्वजनिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में बताया गया था।

हालांकि, ट्रंप और अन्य पश्चिमी सहयोगियों ने तुर्की द्वारा इस सप्ताह की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है, क्योंकि तुर्की ने वाईपीजी को हाल के वर्षों में इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने में इस्तेमाल किया था।

वहीं, भारत ने गुरुवार को कहा था कि वह उत्तर-पूर्व सीरिया में तुर्की के एकतरफा सैन्य हमले पर बहुत चिंतित है। भारत ने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अस्थिरता फैलने के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई भी कमजोर हो सकती है।


विदेश मंत्रालय ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उत्तर-पूर्व सीरिया में तुर्की के एकतरफा सैन्य हमले पर हमें गहरी चिंता है। मंत्रालय ने कहा था कि हम तुर्की से संयम बरतने और सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं। हम बातचीत और चर्चा के जरिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed