{"_id":"621c86f928468c0b497351e2","slug":"reach-railway-station-for-journey-to-western-ukraine-advises-indian-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा, सभी छात्रों को ट्रेन से पश्चिमी यूक्रेन जाने के लिए कहा गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन संकट: राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा, सभी छात्रों को ट्रेन से पश्चिमी यूक्रेन जाने के लिए कहा गया
Mon, 28 Feb 2022 01:55 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:55 PM IST
सार
रूस की सेना की ओर से कहा गया है कि, अगर कोई भी नागरिक सुरक्षित कीव से बाहर जाना चाहता है, तो वह जा सकता है। उस पर हमला नहीं किया जाएगा। इससे पहले यूक्रेन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी कि, रूस की सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है।
विज्ञापन
यूक्रेन संकट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, यूक्रेन की सरकार ने राजधानी कीव से वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया है। कर्फ्यू हटाने के बाद भारत समेत अन्य देश के दूतावास को एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी के तहत सभी देशों के छात्रों को पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को ट्वीट कर दी सूचना
भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए बताया कि राजधानी कीव में सप्ताहांत कर्फ्यू हटा लिया गया। सभी छात्रों को पश्चिमी भागों की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पर जाने की सलाह दी जाती है। यूक्रेन रेलवे निकासी के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। वहीं इससे पहले रविवार को, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' नामक एक बहु-आयामी निकासी योजना शुरू की है।
विज्ञापन
भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चार मंत्री जाएंगे यूक्रेन के पड़ोसी देश
पीएम मोदी के बैठक में निर्णय लिया गया है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
अब तक 14 बच्चों समेत 352 की मौत
रूस की ओर से चौतरफा हमलों का दंश यूक्रेन बुरी तरह भुगत रहा है। यूक्रेन की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पिछले चार दिन में रूसी हमलों में 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं।