फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ramleela is being successfully staged in Canada under the direction of Soumya Mishra of Lucknow

Ramleela: कनाडा में हुआ रामलीला का सफल मंचन; 35 से अधिक बच्चों और 60 वयस्कों ने मोहा मन

Sat, 28 Oct 2023 10:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 28 Oct 2023 10:05 PM IST
सार

पांच साल पहले, लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने कनाडा की धरती पर इस महान संस्कृति को जीवित करने का फैसला किया था। जिसके बाद हर साल इसका आयोजन किया जाता रहा है।

विज्ञापन
Ramleela is being successfully staged in Canada under the direction of Soumya Mishra of Lucknow
कनाडा में रामलीला का मंचन। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारत खास तौर पर अवध क्षेत्र में रामलीला का मंचन बड़े जोर-शोर से होता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित बनारस, प्रयागराज की रामलीला विश्वविख्यात है। वहीं, अब विदेशों में भी रामलीला का मंचन हो रहा है। कनाडा में इसकी जिम्मेदारी मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली सौम्या मिश्रा ने संभाली है। इसे वहां के नागरिक काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी टीम ढिशुम ने कनाडा के ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में रामलीला का मंचन किया गया। यह मंचन उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ा रामलीला मंचन था।

विज्ञापन


ब्रैम्पटन शहर में हुई रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी आए। इस दौरान दर्शकों की भक्ति, उत्साह और उत्सुकता देखते ही बनती थी। गौरतलब है कि रामलीला भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रही है, जो प्रेम, साहस का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। 
विज्ञापन


लखनऊ की सौम्या ने उठाया कदम
पांच साल पहले, लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने कनाडा की धरती पर इस महान संस्कृति को जीवित करने का फैसला किया था। जिसके बाद हर साल इसका आयोजन किया जाता रहा है। इस साल, टीम ढिशुम ने जून के अंत में अपनी रिहर्सल शुरू की। टीम ढिशुम में स्थानीय इंडो-कैनेडियन अभिनेता, फोटोग्राफर और स्वयंसेवक शामिल हैं। 35 से अधिक बच्चे और 60 वयस्क इस स्टेज शो का हिस्सा हैं। मध्य प्रदेश के विदिशा की सरोज ठाकुर इसकी कास्ट डायरेक्टर हैं। उनका मानना है कि दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली भारत की लॉजिस्टिक्स निदेशक पायल चहल इस टीम के साथ पिछले साल ही जुडी हैं। वे इस उद्देश्य से बहुत सकारात्मक जुड़ाव महसूस करती हैं। वहीं, दिल्ली की पूनम कासलीवाल, पिछले चार साल से भाषा सलाहकार और लेखिका के रूप में ढीशुम टीम का हिस्सा हैं। वे विदेशी धरती पर बच्चों को हिन्दी सीखने और बोलने में मदद करती हैं। 

इन लोगों ने निभाया किरदार
 इस साल 23 अक्तूबर को संपन्न रामलीला में भगवान राम का किरदार विक्रम सिंह ने, लक्ष्मण का किरदार मिहिर ने, हनुमान का किरदार गणेश गुजर ने, रावण का किरदार संदीप सिंह ने, दशरथ का किरदार संदीप लूम्बा ने और कैकई का किरदार सुरम्या मिश्रा ने निभाया। वहीं, इवान और स्वरित बाली और सुग्रीव के किरदार में नजर आए। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश ने इसमें भगवान परशुराम की आवाज दी है। उनके अलावा, दूरदर्शन नेशनल (डीडी1) के सहायक निदेशक कार्यक्रम आईबीपीएस आत्म प्रकाश मिश्रा ने सागर देवता की आवाज दी। 


बीते पांच सालों में रामलीला कनाडा में सवा लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुकी है। इसे युवा और वृद्ध दोनों ही पसंद कर रहे हैं। सबसे कम उम्र का कलाकार 2 वर्ष का है और सबसे अधिक उम्र का कलाकार 75 वर्ष के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed