फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ram Mandir News in Hindi: Indian Community Gathered Outside Capitol Hill In Washington To Celebrate Foundation Laying Ceremony

Ram Mandir Ayodhya: शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए भारतीय-अमेरिकियों ने निकाली झांकी

Wed, 05 Aug 2020 10:11 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 05 Aug 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir News in Hindi: Indian Community Gathered Outside Capitol Hill In Washington To Celebrate Foundation Laying Ceremony
अमेरिका में झांकी निकालते भारतीय समुदाय के लोग - फोटो : ANI

अयोध्या में एतिहासिक राम मंदिर की नींव रखे जाने का अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने दीप जलाकर जश्न मनाया। कैपिटल हिल में राम मंदिर की तस्वीरों की एक झांकी भी निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। भारत की सर्वोच्च अदालत ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।

विज्ञापन

 


अमेरिका में हिंदू समुदाय के विभिन्न समूहों ने समारोह की महत्ता को इंगित करते हुए कई ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया है। वाशिंगटन में विश्व हिंदू परिषद, अमेरिका के सदस्यों ने मंगलवार को एक ट्रक पर झांकी निकाली, जिसमें राम मंदिर की एक डिजिटल तस्वीर थी। इस ट्रक ने कैपिटल हिल में 'जय श्री राम' के नारों के बीच शहर के चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के बाकी हिस्सों में हिंदू समुदाय के लोगों ने घरों में दीप जलाए। कैलिफोर्निया में रहने वाले समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने कहा, 'सभी भारतीयों, खासकर हिंदू, जैन और भगवान राम की पूजा करने वाले सभी लोगों को अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखे जाने के एतिहासिक दिन की बधाई।'

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: दिग्विजय ने फिर उठाए शिलान्यास के मुहूर्त पर सवाल, कहा- प्रभु क्षमा करना


कोरोना वायरस की वजह से सार्वजनिक रूप से इसका जश्न कम ही मनाया गया। लेकिन इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कई ऑनलाइन समारोह आयोजित किए गए। समुदाय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'लोग अपने घरों में पूजा कर, दीप जला कर जश्न मना रहे हैं। कई लोगों के लिए यह दिवाली की तरह होगा। भारतीयों के बीच काफी उत्साह है।'

इस बीच, कनाडा में ब्रैंपटन शहर के मेयर पैट्रीक ब्राउन ने इस मौके पर हिंदू समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पवित्र स्थल पर मंदिर के निर्माण के लिए बधाई। इसे मुमकिन बनाने के लिए किए गए प्रयासों की खातिर श्री श्री रवि शंकर को बधाई। इस मौके पर देशभर में मंदिरों में विशेष प्रार्थना किए जाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed