फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ram Mandir Rath Yatra to travel eight thousands miles, visit several temples in forty eight US states

US: शिकागो से शुरू होगी राम मंदिर रथ यात्रा, 60 दिनों में 48 राज्यों के 851 मंदिरों का किया जाएगा दौरा

Fri, 22 Mar 2024 09:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Mar 2024 09:50 AM IST
सार

हिंदू मंदिर सशक्तिकरण परिषद (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म के बारे में जागरूक करना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना है। यह यात्रा सभी हिंदुओं को एकजुट होने का मौका दे रही है।

विज्ञापन
Ram Mandir Rath Yatra to travel eight thousands miles, visit several temples in forty eight US states
अमेरिका में निकाली गई कार रैली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के शिकागो से सोमवार को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा अगले 60 दिनों में आठ हजार से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। रथयात्रा का आयोजन करने वाले विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां होंगी। उनके साथ अयोध्या के राम मंदिर से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


शिकागो से शुरू होगी रथ यात्रा
रथयात्रा 25 मार्च को अमेरिका के शिकागो से शुरू होगी और करीबन आठ हजार मील की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान अमेरिका के 851 मंदिरों और कनाडा के 150 मंदिरों का दौरा किया जाएगा। कनाडा में होने वाली रथ यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा ने किया है। 
विज्ञापन


हिंदू मंदिर सशक्तिकरण परिषद (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा, "इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म के बारे में जागरूक करना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना है। यह यात्रा सभी हिंदुओं को एकजुट होने का मौका दे रही है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जागरुकता बढ़ाने और दुनिया भर में हिंदू धर्म का प्रसार करने के अभियान में एकजुट होना बहुत जरूरी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जयंती के दिन होगा समापन
विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि कई लोग वीएचपीए के जरिए इस यात्रा की योजना बनाने और आयोजन में मदद करने के लिए आगे आए हैं। अमेरिका में यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि हिंदू समुदाय द्वारा इस तरह की यात्रा का आयोजन किया गया है।


यात्रा का समापन 23 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन होने वाला है। रथ यात्रा के दौरान न केवल बड़े मंदिरों को, बल्कि छोटे-छोटे मंदिरों का भी दौरा किया जाएगा। तेजल शाह ने बताया कि अमेरिका में लगभग सभी मंदिरों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वालों की हम सराहना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed