फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajnath Singh discusses bilateral ties with Malaysia top leadership, approve amendments in MoU on defence

Malaysia: राजनाथ सिंह ने शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा, नेताजी की प्रतिमा का किया अनावरण

Mon, 10 Jul 2023 10:33 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कुआलालंपुर (मलयेशिया)।
पीटीआई, कुआलालंपुर (मलयेशिया)। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jul 2023 10:33 PM IST
सार

राजनाथ सिंह रविवार को मलयेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे थे। उन्नत रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के बाद यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जिसकी घोषणा 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलयेशिया यात्रा के दौरान की गई थी।

विज्ञापन
Rajnath Singh discusses bilateral ties with Malaysia top leadership, approve amendments in MoU on defence
राजनाथ सिंह ने मलयेशिया के कुआलालंपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम समेत वहां के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। इस दौरान दोनों देश सैन्य से सैन्य और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ाने के लिए 1993 में हस्ताक्षरित एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन में संशोधन करने पर सहमत हुए।

विज्ञापन


सिंह रविवार को मलयेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे थे। उन्नत रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के बाद यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जिसकी घोषणा 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलयेशिया यात्रा के दौरान की गई थी। सिंह ने मलयेशिया के रक्षा मंत्रालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मलयेशियाई समकक्ष मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से कुआलालंपुर में मुलाकात की। भारत-मलयेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने के प्रति उनके सकारात्मक रवैये और रुचि की मैं सराहना करता हूं। उन्होंने मलयेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इब्राहिम ने दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने मलयेशियाई प्रधानमंत्री को इसके पहले दिन में आयोजित सार्थक और उपयोगी रक्षा वार्ता के बारे में जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक में उन्नत रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, मलयेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन से कुआलालंपुर में आज एक उत्कृष्ट बैठक हुई। हमने व्यापक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा भारत-मलयेशिया के बीच चौथे दशक के रक्षा सहयोग के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों की पहचान करने पर विशेष ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने की पहल पर चर्चा की।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने आपसी विश्वास और समझ, सामान्य हितों और लोकतंत्र और कानून के शासन के साझा मूल्यों के आधार पर उन्नत रणनीतिक साझेदारी को पूरी तरह से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों मंत्री अगली मलयेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति (मिडकॉम) की बैठक के लिए सहमत हुए। इस बैठक का आयोजन इस साल के अंत में भारत में करने की योजना है।

दोनों मंत्रियों ने पत्रों के आदान-प्रदान (ईओएल) के जरिये भारत और मलयेशिया के बीच रक्षा सहयोग को लेकर वर्ष 1993 में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) में संशोधन को अपनी मंजूरी दी। इसमें कहा गया है कि यह संशोधन आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने में सहायक होगा। भारत की ओर से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) की महत्ता को मान्यता और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के महत्व पर चर्चा की गई। बयान में कहा गया कि बैठक मलयेशियाई रक्षा उद्योग की आत्मनिर्भरता में तेजी लाने के प्रयासों में मलेशिया के साथ साझेदारी करने के भारत के आश्वासन के साथ समाप्त हुई।


राजनाथ सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण
इसके बाद सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में बर्मा सीमा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी और ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ में सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में सेवा दे चुके 99 वर्षीय सुंदरम को सम्मानित किया। उन्होंने कुआलालंपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण भी किया और स्वतंत्रता सेनानी को ‘बहादुरी, नेतृत्व और देशभक्ति का प्रतीक’ बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी और आईएनए की मलयेशिया में एक महत्वपूर्ण विरासत है। बहादुरी, नेतृत्व और देशभक्ति के प्रतीक, नेताजी भारत और मलयेशिया में पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed